इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब के हमले में ईरान के छह सलाहकार मारे गए। यह जानकारी इराकी मिलिशिया के दो अधिकारियों ने AP को दी। इससे पहले ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी और कहा, अगर ईरान इस इलाके में अमेरिकी सेना पर हमले जारी रखता है, तो अमेरिका अब तेहरान को बुरी तरह सबक सिखाने के लिए तैयार है। फॉक्स न्यूज़ को दिए एक फ़ोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान ने रात में अमेरिकी संपत्तियों पर हमला किया और अमेरिका इसका कड़ा जवाब देगा। हम उन पर ज़ोरदार हमला करेंगे। उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
अमेरिका ईरान की अच्छी धुलाई करेगा
डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की कसम खाई और कहा, अमेरिका उन्हें “बुरी तरह से कुचल देगा”। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान की बुरी तरह से धुलाई करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जॉर्डन में अमेरिकी सेना को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमलों को अचानक हुआ हमला बताया और कहा कि सैनिकों के पास आ रही मिसाइलों को रोकने के लिए बहुत कम समय था।
ट्रंप ने कहा-कूटनीतिक बातचीत जारी रहेगी
यह हमला ईरान पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को पिछले हफ़्ते कूटनीतिक बातचीत के लिए रोके जाने के बाद, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का पहला सीधा मिसाइल हमला था। ईरान को दी गई कड़ी चेतावनी के बावजूद, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अभी भी इस संकट का कूटनीतिक समाधान चाहता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की ईरान के साथ “अच्छी बातचीत” चल रही थी, लेकिन यह भी साफ़ कर दिया कि आगे किसी भी हमले का अमेरिका कड़ा जवाब देगा।
ये भी पढ़ें:
ज़ेलेंस्की और नेतन्याहू से ट्रंप की मुलाकात, होर्मुज को लेकर ईरान ने फिर धमकाया, आगे क्या होगा?









