‘कुंभ ब्यूटी’ मोनालिसा ने की मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी, वीडियो में खोले दिल के राज, बताया किसने किया पहले प्रपोज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 

arw img

Monalisa Wedding Video Viral: महाकुंभ 2025 मेले तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कुंभ ब्यूटी’मोनालिसा भोसले फिर से इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है. इस खबर से न सिर्फ उनके परिवार वाले दंग हैं, बल्कि फैंस भी हैरान हैं. ये शादी पिछले दिनों यानी 11 मार्च को शाम में तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में स्थित एक लोकल मंदिर में हुई. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रिश्ते से मोनालिसा के परिवार वाले खुश नहीं थे और इसके खिलाफ थे. शादी से पहले मोनालिसा और फरमान ने थंपनूर पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी. मोनालिसा का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है. उन्हें जबरदस्ती घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है. इस शादी में मीडिया, फैंस के साथ ही कई नेता भी शामिल थे. शादी में मोनालिसा ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी. वे बेहद प्यारी लग रही थीं. शादी की उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आई हुई थीं, जिसकी शूटिंग विज्हिंजम और पूवर में चल रही थी. तभी इन दोनों ने शादी का भी फैसला किया. न्यूज 18 इंडिया के इस यूट्यूब वीडियो में मोनालिसा और फरहान मीडिया के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं. इन दोनों की मुलाकात कब हुई, किसने पहले प्रपोज किया, शादी का फैसाल कब लिया, केरल ही शादी के लिए क्यों चुना आदि सवालों का जवाब देते नजर आए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें