Lassi Seller Post Viral, Lassi Seller Video Viral : लस्सी बेचकर हर महीने कमा रहे ₹80 हजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दिल्ली में साइकिल पर लस्सी बेचने वाले एक साधारण से दिखने वाले शख्स की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रही है। डिजिटल क्रिएटर उपेन वर्मा के साथ हुई एक स्ट्रीट इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी का वो संघर्ष बताया, जिसने उन्हें गरीबी से निकालकर परिवार के लिए दो मंजिला घर तक पहुंचा दिया। उनका साफ कहना है- ‘जब मेरे पिता का साया उठा, तब हमारे पास रहने के लिए अपना मकान ही नहीं था।’ 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @upenverma नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बताया गया कि, यह शख्स मात्र 11 साल की उम्र में अनाथ हो गया। पिता की मौत के बाद परिवार पर जिम्मेदारी का बोझ अचानक उनके कंधों पर आ गया। उस समय न तो घर था और न ही कोई ठोस सहारा। उन्होंने बताया कि जब पिता जीवित थे, तब रोजाना की कमाई महज 250 रुपये के आसपास होती थी। छोटी उम्र से ही काम शुरू करने वाले इस युवक ने हार नहीं मानी। सालों तक मेहनत करते हुए उन्होंने परिवार को संभाला, भाई-बहनों की शादियां कीं और खुद भी शादी कर परिवार बसाया। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। दिल्ली में लस्सी बेचकर वे हर महीने 80,000 से 90,000 रुपये तक कमा लेते हैं।  

बनवा लिया दो मंजिला घर 

वीडियो में दिए गए बयान के मुताबिक, वर्षों की बचत और निरंतर मेहनत के दम पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में परिवार के लिए एक पक्का दो मंजिला मकान बनवा लिया है। उनके लिए यह घर सिर्फ ईंट-सीमेंट की इमारत नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और मेहनत का प्रतीक है। वे कहते हैं, “अब भगवान की कृपा से अच्छी कमाई हो रही है। महीने में 80-90 हजार रुपये कमा लेता हूं। आज मैंने यह घर बना लिया।” 

सबसे ज्यादा इस चीज की आती है याद 

वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि जिंदगी में सबसे ज्यादा क्या याद आता है, तो उन्होंने भावुक होकर जवाब दिया— “मेरे पिता की जिंदगी। मैं सोचता था कि हमारे पास घर ही नहीं है और उसी वजह से पिता चले गए।” उन्होंने साफ कहा कि 11 साल की उम्र से लगातार मेहनत कर रहे हैं। यह कहानी सिर्फ पैसे कमाने की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने और सपनों को हकीकत में बदलने की है। साइकिल पर लस्सी बेचते हुए उन्होंने अपनी किस्मत खुद लिखी। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि ऐसी कहानियां निराशा के समय में प्रेरणा देती हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि छोटे-छोटे कामों से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है, बस लगातार प्रयास करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि, ‘वाह! एक मेहनती इंसान की इतनी प्रेरणादायक कहानी साझा करने के लिए धन्यवाद।

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘सचमुच इंटरनेट पर मेरा पसंदीदा वीडियो।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘कई कठोर वास्तविकताओं से भरी एक बेहद प्रेरणादायक कहानी। अगर आप इस तरह की सामग्री शामिल करते हैं तो अच्छे कर्मों के अवसर खुल जाते हैं।’

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘यह वाकई सराहनीय है… अनुशासन के साथ निरंतर काम करने से हमेशा सफलता मिलती है… धन्यवाद।’

गौरतलब है कि, इससे पहले एक वीडियो में बताया गया था कि, रोल्स-रॉयस में चाय बेचकर कितने नोट छाप सकते हैं ? लड़के के एक्सपेरिमेंट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

शख्स ने ₹11 LPA वाली जॉब छोड़कर शुरू किया पानी का बिजनेस, कर रहा दोगुने से ज्यादा कमाई; Post Viral



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें