भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही इस सीरीज का पहला मैच गॉल में है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। अब से कुछ ही देर बाद यानी भारतीय समय अनुसार साढ़े नौ बजे टॉस होगा, इसके बाद दस बजे से मैच शुरू हो जाएगा। यहां आपको इस मैच का लाइव स्कोर तो देखने के लिए मिलेगा, साथ ही हिन्दी में लाइव कमेंट्री भी आप पढ़ सकते हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत टीम इंडिया का अगला मिशन श्रीलंका सीरीज है। जिसका पहला मैच आज से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया जहां एक ओर डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में नंबर 5 पर है, वहीं श्रीलंकाई टीम छठे नंबर पर है। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। जो भी टीम जीतेगी, उसका पीसीटी बढ़ जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के पास है, वहीं श्रीलंका की कप्तानी धनंजय डि सिल्वा कर रहे हैं। भारतीय टीम गिल की कप्तानी में टेस्ट में उस तरह का खेल नहीं दिखा पा रही है, जिसकी उम्मीद की जा रही है। इसलिए ये सीरीज उनके लिए किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं है।
भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर रहस्य बरकरार
ठीक साढ़े नौ बजे जब टॉस होगा, तभी पता चलेगा कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या है। किन 11 प्लेयर्स को आज खेलने का मौका मिल रहा है। मैच से एक दिन पहले जब कप्तान गिल ने मीडिया से बात की, तब उन्होंने कुछ हिंट तो दिए हैं, लेकिन साफ तौर पर नहीं बताया कि कौन कौन खेलेगा। ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।
भारत के स्क्वाड में हो चुके हैं दो बड़े बदलाव
बीसीसीआई ने जब इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, तब से लेकर अब तक दो बड़े बदलाव हो चुके हैं। पहले टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन भी थे, लेकिन चोटिल होने के कारण वे बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह औकिब नबी और सरफराज खान को स्क्वाड में जगह दी गई है।
श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।
भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।







