गुरुवार को धनु और कुंभ समेत इन 4 राशियों को भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में लाभ के योग, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

3 सितंबर 2026 कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते इन जातकों को कामकाज, कारोबार और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलने के साथ कई रुके हुए काम भी पूरे होने की उम्मीद है। आचार्य इंदु प्रकाश बता रहे हैं किन 4 राशियों के लिए गुरुवार का दिन सबसे लकी रहने वाला है। यहां पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल। 

  1. सिंह राशि: 3 सितंबर का दिन सिंह राशि वालों के लिए काफी शानदार रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबारियों की किसी बड़ी डील पर बात बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।
  2. धनु राशि: आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। बेवजह की भागदौड़ से बचकर जरूरी कामों पर ध्यान देना चाहिए। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नई शुरुआत के अच्छे अवसर मिलेंगे और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। नौकरी करने वालों को किसी वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण मौका मिल सकता है। बस भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
  3. कुंभ राशि: गुरुवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए लाभ लेकर आ सकता है। किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। थोड़ी मेहनत से बड़ा फायदा मिल सकता है। व्यापार में भी वृद्धि के अवसर मिलेंगे। हालांकि, अपनी जरूरी बातों और योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
  4. मीन राशि: 3 सितंबर का दिन मीन राशि के लिए खास रहेगा। नौकरी वालों को सीनियर्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। कारोबार में प्रगति होगी और कामकाज बढ़ने से व्यस्तता भी बनी रहेगी। प्रेम जीवन में मिठास आएगी और पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। रिश्तेदार से जुड़ा कोई बदलाव आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: पंचांग: कल शीतला सप्तमी पर रवि योग और कृतिका नक्षत्र के शुभ संयोग, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल टाइम



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें