घर पर बना लें लौकी के स्वादिष्ट और करारे पकोड़े, मांग मांग कर खाएंगे सभी, नोट करें रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार लौकी से कुछ नया और स्वादिष्ट बनाकर देखें। घर पर बने लौकी के करारे पकौड़े चाय के साथ परफेक्ट स्नैक हैं। बाहर से ये पकौड़े बेहद क्रिस्पी और अंदर से नरम लगते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। लौकी को बेसन और मसालों के साथ मिलाकर तैयार किए गए ये पकौड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकते हैं। शाम की चाय के साथ इन्हें हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

लौकी के पकोड़े बनाने के लिए सामग्री

एक कप लौकी, आधा कप प्याज, आधा  कप बेसन, दो बड़े चम्मच सूजी, दो हरी मिर्च, हरी मिर्च की धनियां, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच ऑर्गैनों, आधा चम्मच चिली फ्लैक्स, नमक स्वाद अनुसार

कैसे बनाएं लौकी के पकोड़े?

  • पहला स्टेप: लौकी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले, एक कप ताजी लौकी को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। अब एक गहरे बर्तन में घिसी हुई लौकी, आधा कप कटा प्याज, बेसन, सूजी, कटी हरी मिर्च और हरा धनिया, दो चम्मच दही डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। सूजी डालने से पकोड़े क्रिस्पी बनते हैं तो इसे बैटर में डालना न भूलें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और स्वाद अनुसार नमक डालें। अब उसके बाद, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।

  • दूसरा स्टेप: अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाए तो बैटर में से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर तेल में डालें। गैस की आंच हाई से मीडियम फ्लेम पर रखें। पकोड़े को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। जब पकोड़े पक जाएं तब उसे शीट पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए। 

  • तीसरा स्टेप: अब, हरी धनिया के चटनी के साथ गरमा गरम पकोड़े को सर्व करें।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें