बिना ब्रेड के बनाएं हाई प्रोटीन सैंडविच, बाहर से क्रिस्पी अंदर से चीजी, बेहद आसान है रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर डिश खानी है तो एक बार बिना ब्रेड के इस तरह सैंडविच बनाकर खाएं। ये अंदर से चीजी और बाहर से एकदम क्रिस्पी बनता है। आप एक बार इस तरह सैंडविच बनाकर खाएंगे तो स्वाद और सेहत दोनों अच्छी रहेंगी। खास बात ये है कि इस सैंडविच में किसी भी ब्रेड या बन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। डाइटिंग करने वाले लोग या वजन घटाने वाले लोग भी इसे आसानी से खा सकते हैं। बच्चों को इसका स्वाद पिज्जा से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। फटाफट नोट कर लें हाई प्रोटीन सैंडविच की रेसिपी।

हाई प्रोटीन सैंडविच रेसिपी

पहला स्टेप- एक ब्लैंडर में पनीर या गर्म पानी में भीगे हुए सोया चंक्स ले लें। हम यहां पनीर का इस्तेमाल कर रह हैं। पनीर में 1 बड़ी हरी मिर्च, 3 लहसुन की कली, आधा इंच से कम अदरक के टुकड़े, जीरा और चुटकी भर हल्दी ले लें। इसमें थोड़ी काली मिर्च डालें और 1 बड़ा चम्मच दही डालकर स्मूद पेस्ट जैसा बना लें।

दूसरा स्टेप- इस पेस्ट में करीब 1 बड़ा चम्मच बेसन मिला दें। बेसन को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बैटर गाढ़ा हो जाना चाहिए। अब अपनी पसंदीदा सब्ज़ी जैसे कटा प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, कॉर्न और थोड़ी पीली शिमला मिर्च लें। इसमें ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स मिलाकर मिश्रण को तैयार कर लें।

तीसरा स्टेप- अब आपको तवे पर सेंकने वाला सैंडविच मेकर लेना है। इसमें हल्का बटर लगाएं और तैयार किया बैटर फैला दें। अब ऊपर से सब्जियां और चीज स्लाइस लगा दें। चीज के ऊपर थोड़ी हरी चटनी भी लगा दें। ऊपर से थोड़ा बैटर और डालें और सैंडविच मेकर को बंद करके गैस पर दोनों तरफ से सेंक लें। आपको इसे क्रिस्पी होने तक सेंकना है। 

चौथा स्टेप- अब सैंडविच मेकर से इसे निकाल लें और इसे तिकोनी शेप में काट लें। तैयार है बिना ब्रेड के स्वादिष्ट चीज सैंडविच, इसे आप सॉस या हरी चटनी के साथ खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा। इसे आप बच्चों को टिफिन में बनाकर भी दे सकते हैं। एकदम स्वादिष्ट और घर का बना हेल्दी सैंडविच बनकर तैयार है।

 

 

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें