बारिश में भीगने पर चाय-कॉफी पीने की बजाय कुछ हेल्दी पीएं। इसके लिए सूप अच्छा ऑप्शन है। सूप पीने से शरीर में गर्मी आ जाती है और फायदे ही फायदे मिलते हैं। जब हल्की ठंडक महसूस हो तो आप ये सूप बनाकर पी सकते हैं। इस मौसम हॉट एंड सॉर सूप पीने में बहुत टेस्टी लगता है। शेफ रणवीर बरार ने हॉट एंट सॉर सूप की आसान रेसिपी शेयर की है। जिससे आप घर पर आसानी से सूप बना सकते हैं।
हॉट एंड सॉर सूप बनाने के लिए सामग्री
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- लहसुन- 2-3 कली
- अदरक- 1 इंच कटा हुआ
- मशरूम- 3-4 कटे हुए
- पत्ता गोभी- छोटा आधा कटा हुआ
- बीन्स- 10-12 बारीक कटी
- गाजर- 1 मीडियम कटी हुई
- हरी मिर्च- 1 कटी हुई
- अजवाइन के डंठल- 2-3 कटे हुए
- पानी
- धनिया- 2 बड़े चम्मच कटा हुआ
- सोया सॉस- 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च की चटनी- 2 छोटे चम्मच
- सिरका- 1 बड़ा चम्मच
- चीनी- ½ छोटा चम्मच
- कॉर्न-स्टार्च- 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हरी प्याज- 1 कटी हुई
- मिर्च का तेल- ½ छोटा चम्मच
- ताजा धनिया पत्ती
हॉट एंड सॉर सूप रेसिपी
पहला स्टेप- एक पैन को गैस पर रखें और उसमें थोड़ा तेल डालकर तेल, लहसुन, अदरक और मशरूम डालकर लगभग दो मिनट तक भूनें। अब इसमें पत्ता गोभी, गाजर, फ्रेंच बीन्स और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें।
दूसरा स्टेप- एक पैन में अजवाइन और पानी डालकर उबाल लें। फिर उसमें धनिये के डंठल डालकर एक बार मिला लें। अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। आंच धीमी कर दें।
तीसरा स्टेप- अब कॉर्न स्टार्च का घोल डालकर अच्छी तरह मिला लें। कॉर्न स्टार्च का घोल बनाने के लिए, एक कटोरे में कॉर्न स्टार्च, काली मिर्च पाउडर और पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
चौथा स्टेप- सूप को तब तक पकाएं जब तक वह आधा गाढ़ा न हो जाए, लेकिन बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो। सूप को गरमागरम सूप बाउल में परोसें और ऊपर से हरी प्याज, मिर्च का तेल और ताजी धनिया पत्ती डालकर सजाएं।
तैयार है स्वादिष्ट हॉट एंड सॉर सूप, इसे आप गर्मी, सर्दी या बारिश किसी भी मौसम में पी सकते हैं। इस सूप को पीने से पेट भी भर जाएगा और शरीर को सारे पोषक तत्व और भरपूर फाइबर भी मिलेगा। आप इसे वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।








