ब्रेकफास्ट में बनाएं साबूदाना और सूजी की मिनी इडली, बच्चे-बूढ़े हर किसी को आएगा पसंद, नोट करें रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

सुबह नाश्ते में एक ही तरह का खाना खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को सुबह ब्रेकफास्ट में वैराइटी चाहिए होती है। लेकिन कई बार ये समझ नहीं आता कि ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी भी हो और खाने में स्वादिष्ट भी। अगर आप भी ऐसी ही डिश की तालाश में हैं तो साबूदाना और सूजी की मिनी इडली परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना भी आसान है और खाने में भी लाजवाब लगता है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है। नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

बैटर के लिए

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • साबूदाना – 1/2 कप
  • दही – 1/2 कप (हल्का खट्टा)
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • ईनो या बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार।

तड़के/फ्लेवर के लिए

  • राई – 1/2 छोटा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता – 8-10
  • बारीक कटी हरी मिर्च – 1
  • बारीक कटा हरा धनिया – 2 चम्मच
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच।

बनाने का तरीका
स्टेप 1: साबूदाने को धोकर लगभग 2 से 3 घंटे के लिए थोड़े से पानी में भिगो दें ताकि वह फूलकर नरम हो जाए। इसके बाद भीगे हुए साबूदाने को मिक्सर में थोड़े से पानी के साथ हल्का दरदरा पीस लें।

स्टेप 2: एक बड़े बर्तन में सूजी, पिसा हुआ साबूदाना और दही मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। नमक डालकर अच्छी तरह फेंटें और 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी पानी सोख ले।

स्टेप 3: एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। इस तड़के और कटे हुए हरे धनिये को तैयार बैटर में मिलाकर अच्छी तरह चलाएं।

स्टेप 4: इडली स्टीमर में पानी गरम होने के लिए रखें। मिनी इडली सांचे में हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से 1 चम्मच पानी डालकर हल्के हाथ से एक ही दिशा में मिलाएं।

स्टेप 5: चम्मच की मदद से मिनी इडली सांचे के खानों में थोड़ा-थोड़ा बैटर भरें। इसे गरम स्टीमर में रखें और मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट तक भाप में पकाएं।

स्टेप 6: टूथपिक डालकर देखें, अगर यह साफ बाहर निकलती है तो इडली तैयार है। थोड़ा ठंडा होने पर चाकू या चम्मच की मदद से मिनी इडलियों को निकाल लें। फिर इसका आनंद लें। 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें