ब्रेकफास्ट में बनाएं ओट्स अप्पे, खाने में लाजवाब और वेट लॉस में भी है कारगर, सेव करें रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

सुबह की भागदौड़ में लोगों को समझ नहीं आता कि नाश्ते में क्या बनाया जाए। अगर आप एक ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, खाने में बेहद स्वादिष्ट हो और वजन घटाने में भी सहायक हो, तो ओट्स अप्पे से बेहतर कुछ नहीं। ओट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और बेवजह की क्रेविंग से बचाते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए ओट्स अप्पे की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • रोल्ड या इंस्टेंट ओट्स: 1 कप (हल्का रोस्ट किया हुआ)
  • सूजी (रवा): 1/4 कप (बाइंडिंग के लिए)
  • दही: 1/2 कप (ताजा)
  • पानी: आवश्यकतानुसार
  • ईनो या बेकिंग सोडा: 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार

सब्जियां

  • प्याज़: 1 छोटा
  • गाजर: 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च: 1/4 कप
  • हरी मिर्च: 1-2 (स्वादानुसार)
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच

तड़के के लिए

  • तेल/घी: 1 छोटी चम्मच
  • राई (सरसों के बीज): 1/2 छोटी चम्मच
  • कढ़ी पत्ता: 7-8

बनाने का तरीका


ओट्स का पाउडर बनाएं: ओट्स को एक सूखी कढ़ाई में 2 मिनट के लिए हल्का भून लें। ठंडा होने पर इसे मिक्सर में पीसकर थोड़ा दरदरा पाउडर तैयार कर लें।

बैटर तैयार करें: एक बड़े बाउल में ओट्स का पाउडर, सूजी, दही और स्वादानुसार नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी और ओट्स अच्छी तरह फूल जाएं।

सब्जियां मिलाएं: 10 मिनट बाद बैटर में बारीक कटी प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे, तो 1-2 चम्मच पानी और मिला लें।

तड़का लगाएं: एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई और करी पत्ता डालकर चटकाएं। इस तड़के को बैटर में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

ईनो मिलाएं: अप्पे बनाने से ठीक पहले बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से 1 चम्मच पानी डालकर हल्के हाथ से एक ही दिशा में मिक्स करें।

अप्पे सेकें: अप्पे पैन को गैस पर गर्म करें और हर खाने में 2-3 बूंद तेल या घी लगाएं। अब चम्मच की मदद से बैटर को अप्पे के खानों में भरें।

धीमी आंच पर पकाएं: पैन को ढक दें और मध्यम से धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दें। जब नीचे की सतह सुनहरी हो जाए, तो ऊपर 2 बूंद तेल लगाएं और चम्मच की मदद से अप्पे को पलट दें।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें