बिना लहसुन प्याज के बनाएं बनारसी टमाटर की चटपटी चाट, छककर खाएंगे सभी, नोट करें विधि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बनारसी टमाटर की चाट अपने चटपटे स्वाद के लिए पूरे भरे में मशहूर  है। इस चाट में लहसुन-प्याज का तड़का उसके स्वाद को और भी बढ़ा देता हैं। लेकिन अगर आप प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं तब भी यह टेस्टी चाट घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर बिना पाया लहसुन के बनने वाली बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी 

बिना प्याज लहसुन वाली चाट के लिए सामग्री

  • टमाटर 500 ग्राम, आलू 4, हरा धनिया – 1/4 कप, घी 1 बड़ा चम्मच, अदरक का पेस्ट 4 इंच का टुकड़ा, हरी मिर्च 4, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, चाट मसाला आधा छोटा चम्मच, काला नमक आधा छोटा चम्मच

  • जीरे की चाशनी के लिए सामग्री: गुड़ आधा कप, पानी आधा कप, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, जीरा पाउडर 3/4 छोटा चम्मच, चाट मसाला आधा छोटा चम्मच, काला नमक आधा छोटा चम्मच, परोसने के लिए घी, गार्निश के लिए भुजिया

कैसे बनाएं बिना प्याज लहसुन वाली टमाटर की चाट?

  • पहला स्टेप: बिना प्याज लहसुन वाली टमाटर की बनारसी चाट बनाने के लिए सबसे पहले, गैस ऑन करें और उस पर एक कड़ाही रखें, जब वह गर्म हो जाए तो उसमें तेल और घी डालकर कद्दूकस किया हुआ अदरक, जीरा और बारीक कटी हरी मिर्च से तड़का दें। जब ये सुनहरे हो जाएं तब उसमें बारीक कटे टमाटर और हल्दी डाल दें। टमाटर को मीडियम फ्लेम पर गलने तक पकाएं। जब तक टमाटर पक रहा है तब तक आलू को कुकर में डालकर उबाल लें। 

  • दूसरा स्टेप: जब टमाटर गल जाए तब उसमें हरा धनिया, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला, चाट मसाला, काला नमक डालें और मिलाकर अच्छी तरह से चलाएं। जब सारे मसाले टमाटर में मिल जाएं तब उसमें बॉयल किए हुए आलू के टुकड़े डालें और मसाले में अच्छी तरह से मिलाएं फिर पानी डालें और ग्रेवी को थिक होने तक पका लें। इस बात का ध्यान रखें कि आलू गलने नहीं चाहिए। 

  • तीसरा स्टेप: अब, जीरा का पानी बना लें, एक पैन में आधा कप गुड़ और आधा कप पानी डालें। जब गुड़ अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए तब उसमें नींबू का रस, जीरा पाउडर, चाट मसाला और काला नमक डालकर मिलाएं। जब जीरा पानी तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें। 

  • चौथा स्टेप: अब एक बाउल में चाट निकालें और उसके ऊपर जीरा पानी डालें। यह जीरा पानी टमाटर चाट के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा। ऊपर से शेव नमकीन, हरी धनिया से गार्निश करें और सर्व के लिए दें। 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें