सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट, स्वाद ऐसा कि घर वाले बार बार करेंगे डिमांड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुबह-सुबह नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, यह हर घर का एक बड़ा सवाल होता है। अगर आप भी रोज-रोज के वही पुराने नाश्ते खाकर बोर हो चुके हैं, तो बेसन-सूजी के कटलेट आपके लिए बिल्कुल बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनते हैं। स्वाद ऐसा कि घर का हर सदस्य उंगलियां चाटता रह जाएगा और बार-बार इसे बनाने की फरमाइश करेगा। यहां हम बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट की रेसिपी बता रहे हैं, तो बिना देरी किए इस लिंक को सेव कर लें। 

सामग्री

  • सूजी (रवा): 1 कप
  • बेसन: 1/2 कप
  • पानी: 2.5 कप
  • बारीक कटा प्याज: 1 (मध्यम)
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • कद्दूकस की हुई गाजर व शिमला मिर्च: 1/2 कप 
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • मसाले: 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच राई, चुटकीभर हींग, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच अमचूर/नींबू का रस।
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1

एक बड़े बर्तन में सूजी, बेसन, नमक और सभी सूखे मसाले डालें। अब इसमें 2.5 कप पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें ताकि इसमें गुठलियां ना रहें।

स्टेप 2
एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा, राई, हींग, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमें कटी हुई सब्जियां (प्याज, गाजर, शिमला मिर्च) डालकर 1 मिनट तक चलाएं। इसके बाद तैयार किया हुआ बेसन-सूजी का घोल इसमें डाल दें।

स्टेप 3
आंच को धीमा रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें। 4-5 मिनट में बेसन और सूजी सारा पानी सोख लेंगे और एक गाढ़े आटे की तरह जमने लगेंगे। अंत में हरा धनिया मिलाएं और गैस बंद कर दें।

स्टेप 4
एक थाली या ट्रे को तेल से चिकना करें। गरम मिश्रण को थाली में फैलाकर बराबर सेट कर लें। 10 मिनट ठंडा होने दें, फिर मनचाहे शेप में काट लें।

स्टेप 5
पेन में थोड़ा सा तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर सेक लें। फिर इसे चटनी और सॉस के साथ सर्व करें। 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें