बिना नंबर के ऑटो में छुपकर बैठा था मानस, दिव्या को बैंक के बाहर खींचा और मार दी गोली; CCTV में कैद खूनी मंजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे गोमती नगर स्थित ICICI बैंक की एक ब्रांच के बाहर हुई। मृतका की पहचान 37 वर्षीय दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है, जो ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने बताया कि दिव्या अपनी कार में थीं, तभी उसके पति मानस बाजपेयी ने उसे बाहर बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मानस एक ऑटो रिक्शा में उनका इंतजार कर रहा था।

आरोपी मानस भी बैंक का अधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मानस और दिव्या के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। दिव्या पिछले तीन-चार वर्षों से इस बैंक में काम कर रही थीं। 

घात लगाकर बैठा था मानस, CCTV में कैद पूरी वारदात

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि आरोपी मानस का अपनी पत्नी दिव्या के साथ विवाद हो रहा है। बैंक के लोगों को विवाद जानकारी मिलती है तो वे तेजी से बाहर आते हैं लेकिन जब गोली चलती है तो सभी बैंककर्मी वापस भागते हुए नजर आते हैं। आरोपी जब मौके से भागता है तब बैंककर्मी अपने सहकर्मी की मदद को आगे बढ़ते हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

Image Source : REPORTER INPUTसीसीटीवी में कैद हुई घटना।

दिव्या ने साथियों को क्या बताया था?

सूत्रों के मुताबिक मृतक दिव्या मिश्रा ने अपने साथियों को बताया था कि कुछ दिनों पहले मानस ने पीछा करके उसे पकड़ने की कोशिश की थी। दिव्या को डर था कि मानस उसे मार सकता है हालांकि इसकी कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की गई थी।

चश्मदीदों ने बयां की आंखों देखी

इस हत्याकांड में अब रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। दिव्या से सहकर्मियों और वारदात के चश्मदीदों ने पुलिस व मीडिया के सामने जो आंखों देखी कहानी बयां की है, उससे साफ है कि आरोपी मानस बाजपेयी पूरी तैयारी और खूनी इरादे के साथ आया था। एक चश्मदीद ने बताया कि दिव्या अपने सहकर्मियों के साथ एक क्लाइंट से मिलकर बैंक लौटी ही थीं। तभी बिना नंबर प्लेट वाले एक ऑटो से उसका पति मानस वहां पहुंचा। मानस के दोनों हाथों में दो पिस्टल थीं। उसने दिव्या से बात करते हुए हथियार निकाला और गोली चला दी। 

दिव्या के सहकर्मियों पर भी तानी पिस्टल

गोली की आवाज सुनकर बैंक के कर्मचारी बाहर आए। चश्मदीद के अनुसार, आरोपी ने बैंक कर्मचारियों की ओर भी पिस्टल तान दी, जिसके बाद कर्मचारी वापस बैंक के अंदर चले गए। इसके बाद मानस उसी बिना नंबर वाले ऑटो में बैठकर मौके से आसानी से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दिव्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद लगाया व्हाट्सएप स्टेटस

दिव्या की हत्या करने के बाद आरोपी मानस बाजपेयी हुसड़िया चौराहा स्थित अपने घर पहुंचा। उसने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर हत्या की जानकारी दी थी। मानस ने लिखा था कि उसकी पत्नी ने उसे चीट किया है। इस वजह से उसने हत्या की है। इसके साथ ही उसने बताया कि अब वह अपनी बहन को भी मार देगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा। ऐसा लिखने के बाद ही उसने बहन की हत्या कर दी और सुसाइड कर लिया।

पड़ोसी ने बताया घर का हाल

वहीं, आरोपी मानस के पड़ोसी अंकुर ने बताया कि मानस बहुत ही मिलनसार थे। करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल से पति पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। मानस एक सरकारी बैंक में काम करते थे। व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो भाई-बहन दोनों बेड पर पड़े हुए थे। मानस के सीने पर पिस्टल पड़ी हुई थी, रूम में टीवी चल रहा था और उसमें बहुत तेज आवाज में हनुमान चालीसा बज रहा था।

वहीं, गाजियाबाद के कवि नगर स्थित ‘महागुणपुरम सोसाइटी’ में 18 वर्षीय युवा बॉक्सर प्रथम सिंह की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसमें प्रथम सिंह एक लड़की की सोसाइटी में जाता हुआ दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें-

2 साल के बेटे को नहीं पता… मां इस दुनिया में नहीं रही, ‘मम्मी-मम्मी’ की चीख से गूंज उठा अस्पताल

WhatsApp मैसेज ने खोल दिया बहन की हत्या का राज, एक साल बाद भाई ही हुआ गिरफ्तार, पुलिस को करता रहा गुमराह





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें