मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मैके के ग्राउंड पर 22 अगस्त से शुरू हो चुका है, जिसमें पहले दिन का खेल पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा जिसमें कुल 18 विकेट गिरे। बांग्लादेश की टीम जो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी वह अपनी पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर सिमट गई जिसमें सबसे अहम भूमिका ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने निभाई जिन्होंने कुल 6 विकेट हासिल किए। स्टार्क ने अपने इस प्रदर्शन के दम पर टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास भी रच दिया है जिसमें वह किसी भी मुकाबले की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने मैके टेस्ट में बांग्लादेश टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शादमान इस्लाम को पवेलियन का रास्ता पहली ही गेंद पर दिखाने के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

स्टार्क ने पेड्रो कॉलिंस का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर उनके ओपनिंग बल्लेबाज शादमान इस्लाम को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट कराते हुए विकेट हासिल किया। इसी के साथ स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में मुकाबले की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए जिसमें उन्होंने ये कारनामा चौथी बार किया है। इससे पहले वह वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज पेड्रो कॉलिंस के साथ संयुक्त रूप से पहली पोजीशन पर थे जिन्होंने तीन बार ये कारनामा किया था। स्टार्क ने शादमान इस्लाम के अलावा दिमुश करुणारत्ने, रोरी बर्न्स और यशस्वी जायसवाल को टेस्ट मैच की पहली गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वहीं कॉलिंस को लेकर बात की जाए तो उन्होंने तीन बार जब यह कारनामा किया तो तीनों में उन्होंने बांग्लादेश के पूर्व खिलाड़ी हनन सरकार का विकेट हासिल किया था।

टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 4
  • पेड्रो कॉलिंस (वेस्टइंडीज) – 3
  • जेफ्री अर्नोल्ड (इंग्लैंड) – 2
  • रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) – 2
  • कपिल देव (भारत) – 2
  • सुरंगा लकमल (श्रीलंका) – 2

स्टार्क ने जेम्स एंडरसन के रिकॉर्ड को भी तोड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट मैच में जब मिचेल स्टार्क ने पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया तो उसकी साथ वह अब टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ उसे अपने नाम कर लिया। एंडरसन ने जहां टेस्ट मैच के पहले ओवर में 8 विकेट हासिल किए थे, तो वहीं स्टार्क ने 9वीं बार ये कारनामा किया है। वहीं स्टार्क ने अब तक टेस्ट पारी की पहली ही गेंद पर पांच बार विकेट लिया है, जिसमें अब वह सिर्फ न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली से पीछे हैं, जिन्होंने 6 बार ऐसा किया है।

ये भी पढ़ें

मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, बने WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में गेंद से बरपाया कहर, सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया 5 विकेट हॉल

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें