शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, सेंसेक्स 114 अंक चढ़ा लेकिन निफ्टी लगातार तीसरे दिन फिसला; मेटल स्टॉक्स ने किया निराश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल और प्राइवेट बैंक शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में खरीदारी से गिरावट कुछ हद तक सीमित रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 113.61 अंक बढ़कर 78,079.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.10 अंक फिसलकर 24,395.85 पर आ गया। बाजार में तेजी और गिरावट वाले शेयरों की संख्या लगभग बराबर रही। कुल 2,088 शेयर बढ़त में और 2,052 शेयर गिरावट में बंद हुए।

मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा दबाव

सेक्टोरल कारोबार की बात करें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1% गिरा, जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट रही। दूसरी ओर रियल्टी इंडेक्स 1% चढ़ा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.45% की तेजी रही।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक्स









टॉप-5 गेनर स्टॉक्स टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
टाटा कंज्यूमर (+2.69%) हिंडाल्को (-2.99%)
टाटा मोटर्स प्राइवेट व्हीकल (+1.92%) ICICI बैंक (-1.74%)
NTPC (+1.41%) अल्ट्रा सीमेंट (-1.56%)
हिंदुस्तान यूनिलीवर (+1.41%) ग्रासिम (-1.54%)
श्रीराम फाइनेंस (+1.35%) SBI लाइफ (-0.98%)

दबाव में दिखे ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स दबाव में रहे। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.28% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा कमजोर रहा। इसके अलावा निफ्टी फार्मा में 0.42% और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.58% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, एफएमसीजी, आईटी और मीडिया सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, जिससे बाजार की गिरावट कुछ सीमित रही।

रुपये में भी आई कमजोरी

शेयर बाजार के दबाव के बीच भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 10 पैसे गिरकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 1.70% घटकर 87.47 डॉलर प्रति बैरल रही, लेकिन यह स्तर अभी भी ऊंचा बना हुआ है।

टाटा ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला कारोबार

टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा चेयरमैन पद के लिए दावेदारी नहीं करने के ऐलान के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में लगातार दूसरे दिन मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। टीसीएस 0.35% बढ़कर ₹2,358 जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1.52% चढ़कर ₹348 पर बंद हुआ। टाटा केमिकल्स भी 0.14% बढ़कर ₹674 पर पहुंचा। दूसरी ओर, टाइटन कंपनी 1.18% गिरकर ₹5,036 और वोल्टास 0.34% टूटकर ₹1,285 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- जुलाई में Mutual Funds ने रचा नया इतिहास! निवेशकों ने लगाया इतना पैसा कि नेट इनफ्लो ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें