US ओपन चैंपियंस पर होगी पैसों की बारिश, विजेताओं को मिलेंगे 55 लाख डॉलर, जानिए किसे मिलेगी कितनी रकम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट इस बार टेनिस इतिहास का सबसे बड़ा इनाम देने जा रहा है। 2026 में महिला और पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतने वाले विजेताओं को लगभग 46 करोड़ रुपये (5.5 मिलियन डॉलर) की इनामी राशि मिलेगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए कुल इनामी रकम बढ़ाकर करीब 1000 करोड़ रुपये (108 मिलियन डॉलर) कर दी गई है। यूएस टेनिस संघ (USTA) ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले यह घोषणा की है। इस बार खिलाड़ियों के बीच बांटी जाने वाली कुल इनामी राशि पिछले साल की तुलना में 20 और 2024 के मुकाबले 44 प्रतिशत ज्यादा है।

फर्स्ट राउंड में हारने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे करोड़ों रुपये

साल 2025 में कार्लोस अल्कराज और आर्यना सबालेंका ने विजेता बनकर 5 मिलियन की इनामी राशि जीती थी, जो 2026 में बढ़कर और भी ज्यादा हो गई है।  खास बात यह है कि इस बार सिर्फ विजेताओं का ही नहीं, बल्कि टूर्नामेंट खेलने वाले हर खिलाड़ी का फायदा हुआ है। यहां तक कि 128 खिलाड़ियों वाले मुख्य ड्रॉ में जो खिलाड़ी पहले ही मैच (फर्स्ट राउंड) में हारकर बाहर हो जाएंगे, उन्हें भी लगभग 1.34 करोड़ रुपये (1,40,000) का रिकॉर्ड इनाम मिलेगा।

क्वार्टर फाइनल और रनर-अप प्लेयर्स को कितनी मिलेगी इनामी राशि?

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को लगभग 7.46 करोड़ रुपये (780,000) और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले प्लेयर्स को करीब 13.88 करोड़ रुपये (1.45 मिलियन) मिलेंगे। वहीं, रनर-अप यानी फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को करीब 26.80 करोड़ रुपये (2.8 मिलियन) दिए जाएंगे, जिसका मतलब है कि चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी को उपविजेता से लगभग दोगुनी रकम मिलेगी। इतना ही नहीं, डबल्स मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को भी इस बार बढ़ी हुई इनामी राशि का फायदा मिलेगा।

डबल्स मुकाबलों के विनर्स पर भी होगी पैसों की बारिश

डबल्स मुकाबलों में पुरुष, महिला और मिक्स जीतने वाले प्लेयर्स को लगभग 9.57 करोड़ रुपये (1 मिलियन) दिए जाएंगे, जिन्हें वे आपस में बाटेंगी। वहीं उपविजेता (रनर-अप) टीमों को करीब 5,00,000 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। इसके अलावा, व्हीलचेयर सिंगल्स के चैंपियन्स को लगभग 99 लाख रुपये (1,04,000) की इनामी राशि मिलेगी। खिलाड़ियों की मदद के लिए यूएसटीए ने एक खास आर्थिक मदद योजना भी शुरू की है। इसके लिए शुरुआत में लगभग 2 मिलियन डॉलर की राशि तय की गई है, जो महिला और पुरुष खिलाड़ियों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी। यह प्लान खिलाड़ियों को पेंशन के पैसों के अलावा अतिरिक्त वित्तीय सहायता और फायदे देगी।

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले को 5-3 से किया अपने नाम

भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें