राजस्थान में मानसून का जोरदार तांडव शुरू, 30 जुलाई से 2 अगस्त तक कहां-कहां बरसेंगे मेघा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के बीच 30 जुलाई को राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतनी पड़ेगी। यात्रियों को मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।

कल कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग की मानें तो, बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बनी मौसमी प्रणाली के प्रभाव के कारण बुधवार से राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

2 अगस्त तक इन जगहों पर भारी बारिश का सितम

30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान भी पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान अधिकांश जगहों पर मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में भी 30 जुलाई से दो अगस्त के दौरान मानसून के फिर से सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। 

अजमेर का मौसम।

Image Source : PTIअजमेर का मौसम।

कोटा, उदयपुर में कैसा रहेगा मौसम?

कोटा, उदयपुर और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। यहां के निचले इलाकों में पानी भरने और छोटी नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा जिन जिलों में पहले से अच्छी बारिश हो चुकी है वहां लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। 

खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास रुकने से बचें

भारी बारिश के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बारिश वाले इलाकों में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। शहरी इलाकों में जलभराव और ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्तों पर आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। बिजली गिरने की चेतावनी के चलते लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास रुकने से बचना चाहिए।

वहीं, दिल्ली-NCR में 30 जुलाई को सुबह से लेकर रात तक झमाझम बारिश के आसार है। लोग IMD का अलर्ट पढ़कर ही घर से निकलें

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

पानी में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आकर युवक की हुई मौत, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो

गांव में बनी पानी की टंकी में 2 बच्चों को फेंकने के बाद पति-पत्नी ने भी लगाई छलांग, चारों की मौत, चिल्लाते रहे लोग



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें