मां ने अपने हाथों से मार डालीं जुड़वा बच्चियां, फिर खुद भी की जान देने की कोशिश; FIR दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्नाटक के बेंगलुरु में 40 साल की एक महिला के खिलाफ अपनी चार महीने की जुड़वा बेटियों की कथित रूप से हत्या करने और फिर आत्महत्या के प्रयास करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते मंगलवार को वजारहल्ली में उनके घर पर ही हुई। आरोपी महिला उमा देवी अपने पति रामलिंगप्पा, जुड़वां बेटियों और सास के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक, उनके पति रियल एस्टेट का काम करते थे।

हाल में जुड़वा बच्चियों को उमा ने दिया था जन्म

पुलिस के मुताबिक, अपनी शिकायत में आरोपी महिला के पति रामलिंगप्पा ने कहा कि उन्होंने 2002 में उमा देवी से शादी की थी। वे दोनों खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे थे। चूंकि उनकी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने IVF ट्रीटमेंट लिया था। फिर, इलाज के बाद उमा देवी प्रेग्नेंट हुईं और 5 मई, 2026 को उन्होंने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।

1.5 महीने बाद ही बच्चों में कम हो गई थी उमा की दिलचस्पी

शिकायतकर्ता के अनुसार, डिलीवरी के करीब 1.5 महीने बाद, उमा देवी बच्चों में दिलचस्पी कम हो गई। वह बार-बार कहती थीं कि बच्चों को किसी आश्रम में एडमिट करा देना चाहिए। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि उनका व्यवहार भी असामान्य होने लगा था।

पोस्टपार्टम डिप्रेशन और हार्मोनल बैलेंस से जूझ रही थीं उमा देवी

इसके बाद, उमा देवी की मेंटल हेल्थ का ट्रीटमेंट भी हॉस्पिटल में कराया गया। फिर, डॉक्टरों ने फैमिली को जानकारी दी कि उनका बिहेवियर बच्चे के जन्म के बाद होने वाले पोस्टपार्टम डिप्रेशन और हार्मोनल बैलेंस के कारण से था। फिर 1 सितंबर को दोपहर में जब रामलिंगप्पा घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उमा देवी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

रामलिंगप्पा ने ही उमा को आत्महत्या करने से बचाया

पुलिस अफसर ने बताया कि कमरे का दरवाजा खोलने के बाद रामलिंगप्पा ने उमा देवी को दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करते हुए पाया। हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए उन्होंने पत्नी उमा देवी को बचा लिया। वहीं, जुड़वां बच्चियां उसी कमरे में मृत पाई गईं।

पानी में डूबने के कारण बच्चों के मरने की आशंका

पुलिस ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चों की जांच की और फिर आशंका जताई कि उनकी मौत डूबने से हुई है। शिकायतकर्ता के आरोप के मुताबिक, उमा देवी ने बच्चों की हत्या की है, जिससे उनकी जान चली गई और इसके बाद उसने खुद भी जान देने का प्रयास किया। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के बेस पर तालाघट्टापुरा थाने में उसकी पत्नी के विरुद्ध BNS की धारा 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। हाल में मैसूर से भी एक मामला सामने आया था जब साप्ताहिक अवकाश न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली थी।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें- ‘सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, अब और सहन नहीं होता’, शादी के 8 महीने बाद ही युवती ने कर ली आत्महत्या

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें