स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में 30 जुलाई तक कुल 17 मेडल आ चुके थे, जिसमें तीन गोल्ड मेडल, 10 सिल्वर और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं अब सभी की नजरें स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा पर हैं, जिन्होंने CWG 2026 के क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करने के साथ फाइनल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। नीरज क्वालिफिकेशन राउंड में 84 मीटर के ऑटोमेटिक क्वालीफाई मार्क को तो पार करने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन 79.61 थ्रो कर आसानी से फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। अब इस इवेंट का फाइनल राउंड भारतीय समयानुसार एक अगस्त को देर रात 12:30 बजे से होगा, जिसे फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कब-कहां और कितने बजे देखें नीरज चोपड़ा का फाइनल इवेंट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट की शुरुआत 1 अगस्त को देर रात भारतीय समयानुसार 12:30 बजे से शुरू होगा। क्वालिफिकेशन राउंड के बाद कुल 12 एथलीट फाइनल राउंड के लिए अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा तीन भारतीय एथलीट हैं। इस फाइनल इवेंट को फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आसानी से देख सकते हैं जिसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, टेन 3 हिंदी और टेन 4 पर किया जाएगा। वहीं इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी जहां फैंस आसानी से लॉगिन कर जैवलिन थ्रो के इवेंट को देख सकते हैं।
नीरज के अलावा रोहित और यश वीर पर भी रहेंगी नजरें
जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में भारत की तरफ से पदक जीतने के सबसे बड़े दावेदार के रूप में नीरज चोपड़ा भले ही हैं लेकिन इसके अलावा रोहित यादव और यश वीर सिंह पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। रोहित यादव ने क्वालिफिकेशन राउंड में 78.37 मीटर का थ्रो करने के साथ 9वें नंबर की पोजीशन पर खत्म किया तो वहीं यश वीर सिंह ने 78.36 मीटर थ्रो के साथ 10वें नंबर पर रहते हुए फाइनल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का किया। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों को सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के रुमेश पथिरागे और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स की तरफ से मिलेगी। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम भी फाइनल का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें
तीन साल के बच्चे की मां सीमा कलीरामना का CWG 2026 में दिखा कमाल, डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज मेडल
लवप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में रिकॉर्ड वजन उठाया








