ऐसा इंटरनेशनल डेब्यू किसी का भी ना हो, बीच मैच में आया खिलाड़ी, फिर हो गया गोल्डन डक का शिकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


किसी भी खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल डेब्यू सपने के सच होने से कम नहीं होता। लेकिन श्रीलंका के पसिंदू सोरियाबंदारा का ऐसा डेब्यू होगा, उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। जब मैच शुरू हुआ, तब वे प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन बीच मैच में अचानक उनका बुलावा आया। वे फील्डिंग करते रहे, लेकिन जब बैटिंग की बारी आई तो पहली ही बॉल पर आउट होकर वापस चले गए। 

दिनेश चंदीमल के बाहर होने के बाद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मिला मौका

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में ऐसा कुछ हुआ, जो कम ही देखने के लिए मिलता है। दरअसल श्रीलंका की टीम जब इस मैच में खेलने के लिए उतरी तो उसमें दिनेश चंदीमल का नाम था। लेकिन जब भारतीय टीम बैटिंग कर रही थी, तब एक बॉल को बाउंड्री पर रोकने के प्रयास में उनके कंधे में चोट लगी और सिर भी जख्मी हो गया। उन्हें तत्काल स्कैन के लिए ले जाया गया। जहां पता चला कि अब चंदीमल आगे का मैच नहीं खेल पाएंगे। तत्काल अंपायर और मैच रेफरी से बात की गई और कनकशन के रूप में पसिंदू सोरियाबंदारा को लाया गया। भारत की दूसरी पारी के दौरान वे काफी देर तक मैदान में रहे और फील्डिंग की। इसके बाद श्रीलंका की दूसरी पारी का आगाज हुआ। 

मानव सुतार ने बनाया पसिंदू सोरियाबंदारा को अपना शिकार

मैच की दूसरी पारी में श्रीलंका के सामने भारत ने 372 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका पहला​ विकेट जल्दी गिर गया। निसान मधुष्का जल्दी आउट हो गए। वे केवल छह ही रन बना सके। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पसिंदू सोरियाबंदारा आए। पहली ही बॉल में उनके सामने मानव सुतार थे। पसिंदू सोरियाबंदारा इसी पहली बॉल पर आउट हो गए और गोल्डन डक का शिकार हुए। 

करीब 26 साल की उम्र में मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका, प्रथम श्रेणी में लगा चुके हैं 14 शतक

पसिंदू सोरियाबंदारा का जन्म 19 अक्टूबर 1999 को कोलंबो में हुआ था। वे इस वक्त 26 साल के हैं। ये उनका पहला इंटरनेशनल मैच है। इससे पहले वे प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 मैच खेल चुके हैं। जहां उनका प्रदर्शन अच्छा देखने के लिए मिला है। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 14 शतक दर्ज हैं। यही वजह है कि उन्हें भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में मौका मिला। बीच मैच में उनकी एंट्री भी हुई, लेकिन इसका वे फायदा नहीं उठा पाए। अब देखना होगा कि क्या दूसरे मैच में भी उन्हें खेलने का मौका मिलेगा कि नहीं। हालांकि इतनी जल्दी दिनेश चंदीमल के फिट होने की संभावना काफी कम है। 

यह भी पढ़ें 

क्या आखिरी दिन जीत पाएगी टीम इंडिया, श्रीलंका ने कितनी बार चेज किया है 350 से अधिक का टारगेट

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, बना दिया विश्व रिकॉर्ड

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें