रक्षाबंधन के दिन कुल्लू में ओवरलोडेड HRTC बस हादसे का शिकार, ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई; 60 से ज्यादा यात्री थे सवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रक्षाबंधन के दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कुल्लू तहसील के तहत भेखली के पास कटाहर गांव में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। बताया जा रहा है कि 47 सीटर बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में 38 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। रक्षाबंधन के चलते महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही थीं।

भेखली के पास HRTC बस पहाड़ी से टकराई

जानकारी के अनुसार HRTC की बस कुल्लू से ब्यासर गई थी और करीब 11 बजे वापस कुल्लू की ओर आ रही थी। इसी दौरान भेखली के पास बस के ब्रेक फेल हो गए और बस पहाड़ी से जा टकराई। दरअसल, ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और बस को ढांक से टकरा दिया। टक्कर के कारण बस रूक गई लेकिन काफी संख्या में यात्री घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती घायल।

Image Source : REPORTER INPUTअस्पताल में भर्ती घायल।

रक्षाबंधन के दिन हादसे से मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में भी हलचल मच गई। सूचना मिलते ही DDMA कुल्लू और पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। मौके पर एंबुलेंस भेजी गई और पुलिस थाना कुल्लू को भी सूचना दी गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को कुल्लू अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार यात्रियों के परिजन भी घायलों की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। 

हादसे में शामिल बस का नंबर HP-66-1583 बताया जा रहा है। बस के ड्राइवर का नाम प्रवीण कुमार और कंडक्टर का नाम प्रीतम सिंह बताया गया है।

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़।

Image Source : REPORTER INPUTअस्पताल में जुटी लोगों की भीड़।

ड्राइवर की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां

बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे ढांक है। ऐसे में अगर बस अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे चली जाती तो हादसा कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था। ड्राइवर ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और उसे ढांक से टकराकर रोक दिया।

वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। यहां एक निर्माणाधीन मकान की नींव के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से 11 वर्षीय एक बच्ची और उसके 7 साल के भाई की मौत हो गई। 

(रिपोर्ट- कपिल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

रीवा में बाइक-स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत, रक्षाबंधन पर खरीददारी कर लौट रहे थे घर





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें