गुरु पूर्णिमा के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट मखाना खीर, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, सेव करें रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

गुरु पूर्णिमा का पावन अवसर अपनों के साथ श्रद्धा, सम्मान और खुशियां बांटने का दिन है। इस खास मौके पर भगवान को भोग लगाना हो या परिवार के लिए कुछ खास और सात्विक बनाना हो, तो मखाना खीर एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद। कम समय और कम सामग्री में तैयार होने वाली यह खीर त्योहार की मिठास को दोगुना कर देती है। ऐसे में आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर अगर आप भी कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं, तो इस स्वादिष्ट और सेहतमंद मखाना खीर की आसान रेसिपी को ज़रूर सेव कर लें। 

सामग्री

  • मखाना: 2 कप
  • दूध: 1 लीटर
  • चीनी या गुड़: ½ कप 
  • देशी घी: 2 बड़े चम्मच
  • काजू और बादाम: 8-10 (बारीक कटे हुए)
  • पिस्ता: 1 बड़ा चम्मच (कतरन)
  • इलायची पाउडर: ½ छोटी चम्मच
  • केसर के धागे: 8-10 (1 चम्मच गर्म दूध में भीगे हुए)

बनाने का तरीका

स्टेप 1

एक भारी तले की कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक तब तक भूनें जब तक कि वे क्रिस्पी न हो जाएं। भुने हुए मखानों में से आधे मखाने अलग निकाल लें और ठंडे होने पर उन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें। बाकी बचे मखानों को साबुत रहने दें।

स्टेप 2
अब एक बड़े बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आंच पर उबलने दें। जब दूध में एक उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और दूध को तब तक पकने दें जब तक वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।

स्टेप 3 
गाढ़े होते दूध में दरदरा पिसा हुआ मखाना और साबुत मखाना दोनों डाल दें। इसे अच्छी तरह चलाएं और धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें, ताकि मखाने दूध को सोखकर नरम हो जाएं।

स्टेप 4
अब एक छोटे पैन में बचा हुआ 1 चम्मच घी डालकर काजू और बादाम को हल्का सुनहरा भून लें। इन भुने हुए मेवों, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर को खीर में मिलाएं।

स्टेप 5
जब खीर गाढ़ी और क्रीमी दिखने लगे, तो इसमें चीनी मिलाएं और 2-3 मिनट तक चलाएं ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए। गैस बंद कर दें।

सर्व करने का तरीका
तैयार मखाना खीर को कटे हुए पिस्ते से सजाएं। आप इसे गरमा-गरम परोस सकते हैं या फिर फ्रिज में ठंडा करके भी इसका आनंद ले सकते हैं। 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें