महिला टी20 एशिया कप का आयोजन इस बार दुबई में हो रहा है जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इसमें एक नाम पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का भी शामिल है जिनको टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में भारतीय महिला टीम के साथ शामिल किया गया है। 28 अगस्त से शुरू होने वाले महिला टी20 एशिया कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय महिला स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें फातिमा सना एकबार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखाई देंगी। फातिमा ने श्रीलंका दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था, जिसमें वह द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स की तरफ से उस समय खेलने गईं हुई थी।
सादिया और गुल फिरोजा की भी हुई वापसी
पाकिस्तानी महिला टीम को आगामी महिला टी20 एशिया कप में अपना पहला मुकाबला एक सितंबर को थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलना है, वहीं इसके बाद उनका सामना 5 सितंबर को भारतीय महिला टीम से होगा। वहीं उनके स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तान फातिमा सना के अलावा सादिया इकबाल और गुल फिरोजा की वापसी हुई है। सादिया को जहां श्रीलंका दौरे पर शामिल नहीं किया गया था, तो वहीं गुल फिरोजा टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी महिला स्क्वाड का हिस्सा नहीं थी। एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने रिजर्व खिलाड़ियों के नामों का भी ऐलान किया है जिसमें तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, महाम अनीस, सदाफ शमास का नाम शामिल है।
महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शावल ज़ुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म ए हानी, वहीदा अख्तर।
एशिया कप से पहले होगा 10 दिनों का ट्रेनिंग कैंप
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 से पहले 25 अगस्त तक लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी में 10 दिनों के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। वहीं एशिया कप के खत्म होने के ठीक बाद पाकिस्तानी महिला टीम को जापान में 17 सितंबर से होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है, जिसमें उसकी क्वार्टर फाइनल में भिड़ंत थाईलैंड की टीम से होगी। पीसीबी ने एशियन गेम्स के लिए पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था जिसमें सादिया, वहीदा अख्तर और नाजिहा अल्वी उसका हिस्सा नहीं हैं।
ये भी पढ़ें
बांग्लादेश ने जीत के साथ रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने वाले बनी सिर्फ तीसरी एशियाई टीम









