पापा की परी और मम्मी का लाडला! आखिर बेटी पिता के और बेटा मां के ज्यादा करीब क्यों होता है? जानिए 5-5 बड़े कारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Family Bonding: कई परिवारों में एक बात अक्सर सुनने को मिलती है “बेटी तो पापा की जान होती है” और “बेटा अपनी मां का सबसे बड़ा सहारा.” यह बात सिर्फ फिल्मों या कहावतों तक सीमित नहीं है. रोजमर्रा की जिंदगी में भी अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि बेटियां अपने पिता के साथ ज्यादा खुलकर बातें करती हैं, जबकि बेटे अपनी मां के सामने बिना झिझक अपने मन की बात कह देते हैं. हालांकि यह हर परिवार पर लागू नहीं होता. कई घरों में तस्वीर बिल्कुल उलटी भी होती है.

फिर भी मनोविज्ञान और पारिवारिक व्यवहार से जुड़े विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ सामान्य कारण ऐसे हैं जो इस तरह के भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर बेटी का पिता से और बेटे का मां से रिश्ता कई बार इतना खास क्यों बन जाता है.

क्या सच में ऐसा होता है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यह कोई वैज्ञानिक नियम नहीं है कि हर बेटी पिता के और हर बेटा मां के ज्यादा करीब ही होगा. हर बच्चे का स्वभाव, परिवार का माहौल और परवरिश अलग होती है. लेकिन कई परिवारों में यह पैटर्न देखने को मिलता है, जिसके पीछे भावनात्मक, सामाजिक और व्यवहारिक कारण माने जाते हैं.

बेटियां पिता के ज्यादा करीब क्यों होती हैं? जानिए 5 बड़े कारण

1. पिता से मिलता है सुरक्षा का एहसास

बचपन से ही कई बेटियां अपने पिता को सबसे मजबूत सहारे के रूप में देखती हैं. जब पिता मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं, तो बेटी के मन में भरोसा और सुरक्षा की भावना गहरी होती जाती है. यही विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाता है.

यह भी पढ़ें – 

2. पिता बढ़ाते हैं आत्मविश्वास

जब पिता बेटी की छोटी-बड़ी उपलब्धियों की तारीफ करते हैं, उसे फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उसकी राय को महत्व देते हैं, तो बेटी का आत्मविश्वास बढ़ता है. यही वजह है कि वह कई बातें सबसे पहले अपने पिता से साझा करना पसंद करती है.

3. पिता का सम्मान आगे के रिश्तों पर भी असर डालता है

विशेषज्ञों का मानना है कि पिता अपनी बेटी के साथ जैसा व्यवहार करते हैं, उससे बेटी यह सीखती है कि सम्मान, भरोसा और देखभाल वाले रिश्ते कैसे होते हैं. इससे उसके व्यक्तित्व और भविष्य के सामाजिक रिश्तों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है.

4. पिता के साथ समय बिताने से बनता है मजबूत बॉन्ड

स्कूल छोड़ने जाना, खेलना, घूमना, पढ़ाई में मदद करना या छोटी-छोटी बातों पर बातचीत करना ये सभी पल पिता और बेटी के रिश्ते को गहरा बनाते हैं. कई बार यही छोटी यादें जीवनभर की सबसे बड़ी पूंजी बन जाती हैं.

5. पिता अक्सर बेटी की भावनाओं को अलग नजरिए से समझते हैं

कई परिवारों में पिता बेटियों के प्रति थोड़ा ज्यादा संवेदनशील और सुरक्षात्मक रवैया रखते हैं. यह अतिरिक्त देखभाल बेटी को भावनात्मक रूप से पिता के और करीब ला सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बेटे मां के ज्यादा करीब क्यों होते हैं? जानिए 5 बड़े कारण

1. बचपन का सबसे पहला रिश्ता मां से बनता है

जन्म के बाद बच्चा सबसे पहले मां के संपर्क में आता है. गोद, स्पर्श, दूध पिलाना और लगातार देखभाल ये शुरुआती अनुभव मां-बेटे के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव बना देते हैं.

2. मां के सामने बेटा खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करता है

कई बेटे अपनी परेशानियां, डर और असफलताएं सबसे पहले मां से साझा करते हैं. उन्हें लगता है कि मां बिना जज किए उनकी बात सुनेगी. यही भरोसा रिश्ते को और मजबूत बनाता है.

3. मां देती है बिना शर्त अपनापन

जब बच्चा गलती करता है, बीमार पड़ता है या किसी मुश्किल में होता है, तब मां का साथ उसे मानसिक सुकून देता है. यही बिना शर्त मिलने वाला अपनापन बेटे को मां के और करीब ले आता है.

4. रोजमर्रा की देखभाल से बढ़ती है नजदीकी

खाना खिलाना, स्कूल की तैयारी, पढ़ाई का ध्यान रखना और दिनभर की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखना इन जिम्मेदारियों के कारण मां और बेटे के बीच रोजाना संवाद होता है, जिससे रिश्ता मजबूत बनता है.

5. मां से सीखता है संवेदनशीलता और रिश्तों की अहमियत

बेटा अक्सर अपनी मां से दूसरों की परवाह करना, परिवार को साथ लेकर चलना और भावनाओं को समझना सीखता है. यही सीख उसके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा बन सकती है.

हर परिवार की कहानी अलग होती है

यह जरूरी नहीं कि हर बेटी पिता के और हर बेटा मां के ही करीब हो. कई बेटियां अपनी मां की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, तो कई बेटे अपने पिता के साथ हर बात साझा करते हैं. रिश्तों की गहराई इस बात पर निर्भर करती है कि माता-पिता बच्चों को कितना समय देते हैं, उनकी बातें कितनी गंभीरता से सुनते हैं और घर का माहौल कितना खुला और भरोसेमंद है.

माता-पिता क्या करें?

1. दोनों बच्चों के साथ बराबर समय बिताएं.
2. तुलना करने से बचें.
3. बच्चों की बात बिना टोके सुनें.
4. प्यार के साथ अनुशासन भी रखें.
5. ऐसा माहौल बनाएं जहां बच्चा मां और पिता दोनों से खुलकर बात कर सके.



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें