पब्लिक प्लेस हो या लिफ्ट, काबू में रखें प्यार के जज्बात, कहीं लीक न हो जाएं प्राइवेट पल, ध्यान रखें ये बातें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी इलाके में रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला के प्राइवेट पलों का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मंच गया है. दरअसल, जिस सोसायटी में ये महिला रहती है, उसके ही लिफ्ट का ये फुटेज है. वायरल हुए वीडियो में महिला लिफ्ट में किसी अन्य पुरुष के साथ किस (Kiss) करती दिखाई दे रही है. लिफ्ट का ये वीडियो वायरल होते ही सोसायटी के लोगों ने महिला को खूब मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि सीसीटीवी बैकअप का काम देखने वाले व्यक्ति ने इस फुटेज को लीक किया है. वैसे तो किसी के प्राइवेट पलों को इस तरह जग-जाहिर करना कहीं से भी जायज नहीं है, लेकिन आजकल कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें इस तरह के कार्यों को अंजाम देने में बड़ा मजा आता है.

किसी की अनुमति के बिना किसी के प्राइवेट पलों का वीडियो बनाकर उसे लीक करना भी जुर्म ही माना जाता है. अगर सीसीटीवी हैंडल करने वाले सोसायटी के किसी कर्मचारी ने ये काम जान-बूझकर किया है तो वो भी सजा का हकदार है. ऐसी हरकत गोपनीयता का उल्लंघन हैं और सेक्शन 72 के तहत दो साल की जेल, जुर्माना का प्रावधान भी है. लेकिन, क्या ऐसी हरकतें पब्लिक प्लेस, सोसायटी की लिफ्ट में करना सही है? यदि आप पार्क, पब्लिक प्लेस, सोसायटी, लिफ्ट जैसी जगहों पर एक-दूसरे के साथ इंटीमेट होने लगें, शारीरिक रूप से अट्रैक्ट होकर Kiss करने लगें तो आसपास के लोग ऐसी हरकतों को गलत ही बोलेंगे. ऐसे में कहीं भी गले लगना, एक-दूसरे के करीब आना, किस करना ठीक नहीं है.

पब्लिक प्लेस में पार्टनर के साथ रोमांटिक होंना कितना सही और गलत?
– पब्लिक प्लेस में किसी को किस (Kiss) करना आजकल के युवा, जेनज़ी के लिए नॉर्मल बात हो सकती है, लेकिन आसपास वयस्क, बड़े-बुजुर्ग भी होते हैं, जिन्हें इस तरह की हरकतें कतई पसंद नहीं आती हैं. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

– अगर आप हाथों में हाथ डालकर घूम रहें हैं फिर चाहे वह आपकी सोसायटी हो, पार्क हो या रोड ही क्यों न हो, इसमें कोई हर्ज नहीं है. ये आपका एक-दूसरे के प्रति लगाव, सुरक्षा की नजरिए से भी हो सकता है.

– हालांकि, पब्लिक प्लेस पर अत्यधिक रोमांटिक व्यवहार करना कई बार भारतीय दंड संहिता की धारा 296 के तहत आता है, जिसे अश्लील हरकत माना जाता है. कई बार कुछ कपल, प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गलत तरीके से टच करने लगते हैं, Kiss करना शुरू कर देते हैं और बेकाबू हो जाते हैं, जिससे आसपास के लोग भी असहज महसूस करने लगते हैं. ऐसी हरकतों पर आपके खिलाफ शिकायत दर्द की जा सकती है.

– यदि आप खुद ही ऐसी हरकतें करेंगे तो कुछ शरारती तत्व आपका ही वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर सकते हैं. आपको ब्लैक मेल कर सकते हैं. जैसा कि मुंबई अंधेरी केस में किया गया है. ऐसे में बेहतर है कि आप अपने प्यार के जज्बात को एकांत में, अपने घर पर ही जाहिर करें.

– कई बार एक पक्ष खासकर महिला या फिर पुरुष ऐसी चीजों के खिलाफ होते हैं, लेकिन दूसरा पार्टनर फोर्स करता है, पब्लिक प्लेस में किस करने के लिए, गले मिलने के लिए, जो कहीं से भी सही नहीं है. ऐसे कामों के लिए दोनों लोगों की सहमति जरूरी है. पार्टनर क्या चाहता है, क्या नहीं, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है. असहज होने पर तुरंत रुक जाएं.

– कुछ कपल, प्रेमी जोड़े ऐसे भी होते हैं, जो एक साथ लिफ्ट में जाते समय भी एक-दूसरे के क्लोज आने की कोशिश करते हैं. ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि आजकल के लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं, जो हर पलों को कैप्चर करता है और रिकॉर्डिंग होती है. कई बार लिफ्ट में अचानक लाइट चली जाती है, तो भी लोग इसका मौका उठाकर एक-दूसरे के गले मिलना, किस करना शुरू कर देते हैं. आप शायद ये नहीं जानते हैं कि लाइट बंद होने पर सीसीटीवी कैमरा कई बार ऑन रहता है और उसमें एक ऐसा सिस्टम होता है, जिससे एक छोटी सी लाइट जल जाती है और सब कुछ साफ नजर आता है.

किन बातों का रखें ध्यान

-यदि आपको एक-दूसरे पर बहुत प्यार आ रहा है तो जगह का चुनाव समझदारी से करें. बहुत भीड़भाड़ या संवेदनशील जगहों पर ऐसी हरकतें करने से बचें.

-खुद पर संयम रखना जरूरी है. हाथ पकड़ना कहीं से भी अश्लील नहीं होता, लेकिन अचानक बेकाबू होकर किस करना किसी के लिए भी पब्लिक प्लेस में स्वीकार्य नहीं होगा.

-आसपास का माहौल समझकर आप एक-दूसरे के करीब आएं. लोग नहीं हैं तो आप किस कर लें, गले मिल लें, लेकिन आसपास लोग हैं तो ऐसी हरकतें करने से बचना ही चाहिए. जगह का भी ध्यान रखना जरूरी है.

-प्राइवेसी का ध्यान रखें. कैमरा, CCTV, अजनबी लोगों से सावधान रहें.

– किसी भी पार्क, सोसायटी, धार्मिक स्थल, मंदिरों आदि में भी एक-दूसरे के साथ ऐसी हरकतें करने से बचें.



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें