भिवंडी में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, कई लोग मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के भंडारी कंपाउंड स्थित गंगाराम वाड़ी में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे में 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। 

सूचना मिलते ही भिवंडी फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा बचाव कार्य में बाधा न पहुंचाने की अपील की है। घायलों और हताहतों की संख्या को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान जारी है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, समाचार अपडेट किया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें