हाई सेल्फ-रिस्पेक्ट वाले लोग रिश्ते में कभी बर्दाश्त नहीं करते ये 5 बातें; कहीं आप तो नहीं कर रहे समझौता?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Last Updated:

Self Respect In Relationship : प्यार में होना अच्छी बात है, लेकिन क्या आप इसकी कीमत अपना आत्मसम्मान देकर चुका रहे हैं? जानें हाई सेल्फ-रिस्पेक्ट वाले लोगों के वो 5 सीक्रेट्स, जो वे किसी भी रिश्ते में कभी बर्दाश्त नहीं करते.

ख़बरें फटाफट

हाई सेल्फ-रिस्पेक्ट वाले लोग रिश्ते में कभी बर्दाश्त नहीं करते ये 5 बातेंZoom

कई बार पार्टनर ऐसा बर्ताव करते हैं मानो आपने बहुत बड़ी गलती कर दी हो या आप उन पर बोझ बन रहे हों. स्वाभिमानी लोग इस खेल को तुरंत समझ जाते हैं.

Toxic Relationship Habits To Avoid :  रिश्तों में थोड़ा-बहुत मनमुटाव होना आम बात है, लेकिन किसी भी अच्छे रिश्ते की पहली शर्त होती है एक-दूसरे की इज्जत करना. अक्सर लोग प्यार के चक्कर में या रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए अपनी खुशियों और आत्मसम्मान (Self-Respect) को भूल जाते हैं. लेकिन जो लोग अपनी वैल्यू समझते हैं, वे प्यार में अंधे नहीं होते. वे पार्टनर से चाहे जितना प्यार करें, लेकिन अपने स्वाभिमान से समझौता कभी नहीं करते.अगर आप भी किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आज ही इन 5 बातों पर गौर करें और देखें कि कहीं आपके साथ भी ऐसा तो नहीं हो रहा?

कई बार पार्टनर ऐसा बर्ताव करते हैं मानो आपने बहुत बड़ी गलती कर दी हो या आप उन पर बोझ बन रहे हों. स्वाभिमानी लोग इस खेल को तुरंत समझ जाते हैं.

 1. भलाई के नाम पर बार-बार टोकना
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे “मैं तो सिर्फ तुम्हारी भलाई के लिए कह रहा हूँ” या “मुझे तुम्हारी परवाह है” कहकर आपके लुक, आपकी चॉइस या आपके फैसलों में कमियां निकालते रहते हैं. इसे प्यार नहीं, बल्कि आत्मविश्वास को तोड़ना कहते हैं. हाई सेल्फ-रिस्पेक्ट वाले लोग अच्छी तरह जानते हैं कि कौन उन्हें सुधारना चाहता है और कौन नीचा दिखाना. वे लगातार होने वाली इस कड़वाहट को कभी बर्दाश्त नहीं करते.

2. अपनी बात या जरूरतें रखने पर दोषी महसूस कराना
रिश्ते में पार्टनर से थोड़ा वक्त मांगना, ईमानदारी की उम्मीद करना या थोड़ा सा सपोर्ट चाहना कोई स्वार्थ नहीं है. यह आपका हक है. लेकिन कई बार पार्टनर ऐसा बर्ताव करते हैं मानो आपने बहुत बड़ी गलती कर दी हो या आप उन पर बोझ बन रहे हों. स्वाभिमानी लोग इस खेल को तुरंत समझ जाते हैं. वे जानते हैं कि जहाँ अपनी भावनाएं बताने पर भी खुद को ही गलत मानना पड़े, वह रिश्ता सही नहीं है.

3. लड़ाई के बाद बात बंद कर देना
बहस होने पर गुस्सा शांत करने के लिए थोड़ा समय लेना ठीक है, लेकिन सजा देने के लिए कई दिनों तक बातचीत पूरी तरह बंद कर देना मानसिक रूप से परेशान करने जैसा है. कुछ लोग अपनी बात मनवाने या पार्टनर को झुकाने के लिए इस ‘साइलेंट ट्रीटमेंट’ का सहारा लेते हैं. सेल्फ-रिस्पेक्ट वाले लोग ऐसे रिश्ते में घुट-घुट कर नहीं जीते, जहाँ बात शुरू करने के लिए उन्हें बिना गलती के भी बार-बार गिड़गिड़ाना या माफी मांगनी पड़े.

4. सब कुछ ठीक होने का झूठा नाटक करना
कई लोग रिश्ते में केवल शांति बनाए रखने के लिए मन की बात दबा जाते हैं और जो चीजें उन्हें चुभ रही होती हैं, उन पर भी मुस्कुराते रहते हैं. लेकिन खुद का सम्मान करने वाले लोग ऐसा नहीं करते. वे कड़वी लेकिन सच्ची बात करने से नहीं डरते. उनका मानना होता है कि मन में कड़वाहट पालने से बेहतर है कि जो भी परेशानी है, उस पर खुलकर और साफ-साफ बात की जाए.

5. आपकी कामयाबी या तरक्की से चिढ़ना
एक सच्चा और अच्छा पार्टनर वही है जो आपको आगे बढ़ता देख सबसे ज्यादा खुश हो. लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि आप हमेशा उनके हिसाब से ही रहें. जैसे ही आप करियर में आगे बढ़ते हैं, कुछ नया सीखते हैं या आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, उन्हें असुरक्षा होने लगती है. आत्मसम्मान से जीने वाले लोग किसी दूसरे की असुरक्षा के चक्कर में कभी भी अपने कदम पीछे नहीं खींचते.

रिश्ते में सेल्फ-रिस्पेक्ट रखने का मतलब घमंड या ईगो दिखाना नहीं है. इसका सीधा सा मतलब है कि आप अपनी कद्र करते हैं. सच्चा प्यार कभी भी आपकी गरिमा और इज्जत की बलि नहीं मांगता. अगर आपके रिश्ते में भी ये 5 बातें हो रही हैं, तो अब समय आ गया है कि आप खुद के लिए स्टैंड लें!

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…

और पढ़ें



Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें