फांसी लगाने की कोशिश, पुलिस ने लाश समझकर कमरा बंद कर दिया, 2 घंटे बाद खोला तो महिला सांस ले रही थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित परशुराम चौक में गुरुवार को पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला देविका साहू ग्राम भिलौरी निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि महिला की जान बच गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगा दिया और पंचनामा के लिए बाद में लौटने की बात कहकर चली गई।

3 बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही महिला

44 वर्षीय देविका साहू पिछले करीब 10 वर्षों से किराए के मकान में तीन बच्चों के साथ रह रही है। घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे महिला ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की, स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को इस हालत में देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई।

पुलिस ने मृत समझकर कमरे में लगा दिया ताला

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी पंचनामा की कार्रवाई के लिए थाने चले गए। करीब 2 घंटे बाद पुलिसकर्मी पंचनामा करने के लिए दोबारा मौके पर पहुंचे। जब कमरे का ताला खोला गया तो महिला की सांसें चल रही थीं। महिला को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ICU में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्यशैली से परिजन नाराज

महिला के जिंदा मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली से नाराज हो गए। लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते महिला की स्थिति की ठीक से जांच की होती तो उसे पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा सकता था।

महिला के जिंदा मिलने पर मचा हड़कंप।

Image Source : REPORTER INPUTमहिला के जिंदा मिलने पर मचा हड़कंप।

घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए परशुराम चौक पर सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया। उनकी मांग है कि पूरे मामले की जांच कर पुलिस की कथित लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाए। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक तौर पर क्या कार्रवाई या स्पष्टीकरण दिया गया है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दो युवकों ने एक महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दरिंदों ने उसके मुंह और शरीर पर शराब छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

(रिपोर्ट- सिकंदर खान)

यह भी पढ़ें-

जिंदा बेटे का बनवा दिया डेथ सर्टिफिकेट, जमीन हथियाने के लिए मां ने ही रची साजिश; दादा ने खोली पोल

चिता पर महिला के जिंदा होने का दावा, वापस ले गए परिजन, 3 डॉक्टरों से जांच कराने के बाद किया अंतिम संस्कार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें