बेरोजगार दोस्त का उड़ाया मजाक तो कर दी हत्या, लाश को बैग मे रख कर पहाड़ी से फेका, पुलिस का चौकाने वाला खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बेरोजगारी को लेकर उड़ाए जा रहे मजाक से आहत एक युवक ने अपने ही दोस्त की जान लेने की ऐसी साजिश रची कि वारदात के बाद शव को सैकड़ों किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश की पहाड़ियों में फेंक दिया। प्रयागराज पुलिस ने फोटोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर आलोक गुप्ता हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी सिटी सागर जैन के मुताबिक, आलोक गुप्ता प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के हरवारा में किराये के कमरे में रहता था। उसके साथ उसका दोस्त शुभम यादव भी रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आलोक की आमदनी अच्छी थी और उसका रहन-सहन भी बेहतर था। वहीं, शुभम बेरोजगार था। आरोप है कि आलोक अक्सर उसकी बेरोजगारी को लेकर मजाक करता था, जिससे शुभम के मन में उसके प्रति नाराजगी और जलन बढ़ती चली गई।

2 साथियों के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना

पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते शुभम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर आलोक की हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि उसने कमरे में ही आलोक को गोली मार दी। हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को एक बड़े बैग में रखा और कार से मध्य प्रदेश की ओर निकल गए। वहां सुहागी पहाड़ी से शव को नीचे फेंक दिया गया, ताकि हत्या का कोई सुराग न मिल सके।

इधर, आलोक के अचानक लापता होने पर उसके परिवार ने धूमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और सबसे पहले उस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में शुभम और उसके दो साथी एक बड़ा बैग कार में रखते हुए दिखाई दिए। यहीं से पुलिस को मामले की अहम कड़ी मिल गई।

शुभम और उसके 2 साथी गिरफ्तार

इसी दौरान मध्य प्रदेश में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना भी पुलिस तक पहुंची। परिवार के सदस्यों से पहचान कराई गई तो शव आलोक गुप्ता का निकला। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शुभम और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में शुभम ने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वह आलोक से जलन रखता था और बेरोजगारी को लेकर उसका मजाक उड़ाया जाना उसे लगातार परेशान करता था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:

कानपुर RTO में अवैध वसूली का खेल बेनकाब, 2 ARTO निलंबित; जांच में 40 हजार से अधिक नकद बरामद

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एक और एनकाउंटर, पुलिस ने आरोपी आदिल को किया गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें