अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में तोड़फोड़ से सियासी संग्राम, BJP पर आरोप और पुलिस पर भी सवाल, 3 FIR के बाद 6 लोग डिटेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित दफ्तर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अभिषेक बनर्जी ने इस घटना का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उनका दावा है कि हथियारों से लैस लोग तड़के कैमैक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में घुसे और वहां तोड़फोड़ के साथ कर्मचारियों से मारपीट की। मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और 6 लोगों को डिटेन किया है।

कैमैक स्ट्रीट दफ्तर में तोड़फोड़

कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट स्थित TMC कार्यालय में तड़के तोड़फोड़ का मामला सामने आया। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि हथियारों से लैस बीजेपी कार्यकर्ता करीब सुबह 4:30 बजे पार्टी कार्यालय में घुस आए। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीने और ऑफिस में तोड़फोड़ की। अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को एक सुनियोजित हमला बताया है।

पुलिस पर भी उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और वकीलों की ओर से लगातार फोन और ईमेल किए जाने के बावजूद कोलकाता पुलिस ने करीब दो घंटे तक कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मामले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग की है कि कथित हमले की योजना किसने बनाई और इसे निर्देश किसने दिया।

राज्यपाल से हाईकोर्ट तक हस्तक्षेप की मांग

अभिषेक बनर्जी ने मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, गृह मंत्री और न्यायपालिका से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, खासकर कलकत्ता हाई कोर्ट, इस स्थिति का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून का राज बनाए रखने के लिए कदम उठाए। उन्होंने संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक दलों के अधिकारों की रक्षा की भी अपील की है।

एक महीने में दो दफ्तरों में तोड़फोड़ का आरोप

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि पिछले एक महीने में उनके कैमैक स्ट्रीट और अमतला स्थित दोनों कार्यालयों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है। उन्होंने इसे केवल कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि कानून के राज की खुली अवहेलना बताया। TMC IT सेल की प्रभारी उपासना चौधरी ने भी कैमैक स्ट्रीट कार्यालय में करीब 3:30 बजे हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पास CCTV फुटेज है और FIR दर्ज कराई जाएगी।

कोलकाता पुलिस FIR दर्ज कर 6 लोगों को किया डिटेन 

घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने तीन FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 6 लोगों को डिटेन किया है। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी, TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को रोकने और उन पर हमला करने के आरोप में FIR दर्ज की थी। यह मामला 9 कैमैक स्ट्रीट स्थित इमारत से कथित अनधिकृत होर्डिंग हटाने के दौरान सामने आया था।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब हफ्ते के दो दिन सरकारी कार्यालयों में भी लगेगा जनता दरबार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें