पंजाब किंग्स के प्लेयर शशांक सिंह ने अचानक बदली अपनी टीम, कहा- वहां मुझे सिर्फ IPL खिलाड़ी समझा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पंजाब किंग्स (PBKS) के बेहतरीन ऑलराउंडर शशांक सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ टीम छोड़ दी है और अब 2026-27 के सीजन से पुडुचेरी की तरफ से खेलेंगे। शशांक ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से इसके लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है। शशांक ने कहा कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के कुछ अधिकारियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, जिसके कारण उन्हें आखिरकार यह फैसला लेना पड़ा।

शशांक सिंह और क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने दी जानकारी

ESPN क्रिकइन्फो के हवाले से छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ी ने एनओसी (NOC) मांगी थी, जो उन्हें दे दी गई है। उन्होंने जो भी कहा है वह उनकी अपनी राय है और संघ इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। शशांक सिंह ने क्रिकइंफो से बात करते हुए बताया कि मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं। मैंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से एनओसी ले ली है और 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलूंगा।

शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाए गंभीर आरोप

शशांक ने आगे कहा कि पिछले सीजन में उनके कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन उस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने उनका बिल्कुल साथ नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि सीजन खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के खिलाड़ियों की लिस्ट से मेरा नाम हटा दिया गया। यही नहीं, बेंगलुरु में हुए प्री-सीजन कैंप के लिए चुनी गई छत्तीसगढ़ टीम में भी मुझे जगह नहीं दी गई। जब मैंने इसकी वजह पूछी, तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला।

व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस करेंगे शशांक सिंह

शशांक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझ पर यह कहकर आरोप लगाया गया कि मैं सिर्फ IPL खेलना चाहता हूं और घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। जबकि सच्चाई यह है कि पिछले साल ही BCCI ने मुझे 2023-24 के घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीजन का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर मानते हुए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 34 साल के शशांक अब पुडुचेरी टीम के लिए लिमिटेड ओवर फॉर्मेट पर ध्यान देना चाहते हैं। वह इस सीजन रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेंगे और अपनी गेंदबाजी को सुधारने पर ध्यान देंगे, ताकि T20 क्रिकेट में एक बेहतरीन ऑलराउंडर बन सकें।

यह भी पढ़ें

ICC ने अमेरिकी क्रिकेटर पर ठोका 8 साल का बैन, लगे हैं मैच फिक्सिंग से जुड़े 3 बड़े आरोप

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन स्क्वॉड का ऐलान, जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें