गॉल टेस्ट में बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गॉल टेस्ट में भारत जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन चौथे दिन उसके सामने सिर्फ श्रीलंका की चुनौती नहीं होगी। आसमान में मंडरा रहे काले बादल भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम के पूरे आउटफील्ड को बारिश से बचाने के लिए कवर से ढक दिया गया था। ऐसे में चौथे दिन भी मौसम के कारण खेल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। भारत ने पहली पारी में श्रीलंका को 284 रन पर समेटकर 178 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने तीसरे दिन जिस तरह वापसी की, उससे मुकाबला अभी पूरी तरह एकतरफा नहीं हुआ है। भारत को अब जीत के लिए मौसम और मेजबान टीम, दोनों से पार पाना होगा।

चौथे दिन कैसा रहेगा गॉल का मौसम?

गॉल में चौथे दिन सुबह 10 बजे बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल यही वह समय है जब बारिश का खतरा सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। सुबह 10 बजे बारिश की संभावना करीब 56 फीसदी बताई गई है, जो दोपहर 1 बजे तक घटकर लगभग 20 फीसदी रह जाएगी। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम के मौजूदा पूर्वानुमान को देखते हुए पूरे दिन का खेल होने की उम्मीद की जा सकती है, हालांकि करीब एक घंटे का खेल बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

तीसरे दिन श्रीलंका 284 रन पर ढेर

तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समेट दी। भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने 76 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा ने 57 रन देकर तीन विकेट लिए। एक समय श्रीलंका का स्कोर लंच तक 99/5 था और ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज जल्द ही पारी समेट देंगे। लेकिन सोनल दिनुशा ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 168 गेंदों पर 100 रन बनाए।

दिनुशा ने अनुभवी निरोशन डिकवेला के साथ छठे विकेट के लिए 216 गेंदों में 146 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया। डिकवेला ने भी 115 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे सत्र में 116 रन जोड़े और एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। हालांकि, भारत ने आखिरकार श्रीलंका को 284 रन पर रोककर 178 रन की बढ़त हासिल कर ली। अब चौथे दिन मौसम का मिजाज तय करेगा कि भारतीय टीम जीत की ओर कितनी तेजी से बढ़ पाती है।

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम को लेकर अजहर महमूद ने पूर्व क्रिकेटरों पर बोला हमला, कहा- हमारे पास सिर्फ एक सुपरस्टार

42 रन और जो रूट बन जाएंगे दुनिया के पहले कप्तान, ENG vs PAK टेस्ट में इतिहास रचने का शानदार मौका

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें