दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में रजत शर्मा ने की शिरकत, बोले- ‘अर्बन नक्सल माइंडसेट देश को ले जा रहा है पीछे’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

नई दिल्लीः देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देशभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सेंटर में भी एक कार्यक्रम हुआ। इस इस कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन-चीफ रजत शर्मा ने शिरकत की। 

इस देश ने सबको अपनाया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजत शर्मा ने सबसे पहले देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भाषण नहीं, उत्सव का दिन है। असल में जब आजादी मिली तब से आज तक 15 अगस्त के दिन हम क्रांतिकारियों को याद करते हैं। उनकी वजह से भारत मां बेड़ियों से आजाद हुई थीं। लेकिन उस समय भारत का विभाजन भी हुआ था। जो पाकिस्तान से यहां आये थे, एक करोड़ लोग रिलीफ कैंप मे रहे। मगर इन लोगों ने, जिन्होंने अपनी पहचान दोबारा बनाई है। इस देश ने सबको अपनाया। सबको बनाया। मैं भी गरीब परिवार से था लेकिन इस देश की मिट्टी ने अपनाया और आगे बढ़ाया। सभी को नेगेटिव सोच से पॉजिटिव सोच की तरफ जाना होगा।  

अर्बन नक्सल माइंडसेट देश को पीछे ले जा रहा

 लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को लेकर रजत शर्मा ने कहा कि अब हर मुल्क ग्लोबलाइजेशन की बात नहीं करते। अपना विकास कैसे करें, सभी देशों के लोग यही सोचते हैं। हमें भी अपने लोगों के लिए सोचना होगा। आज भी बहुत लोगों का माइंड सेट नहीं बदला है। अर्बन नक्सल माइंडसेट हमारे देश को पीछे ले जा रहा है। 

नकारात्मक बातें छोड़नी होगी

रजत शर्मा ने कहा कि इस तरीके से तस्वीर दिखाना कि पार्लियामेंट नहीं चल रही, जुडिशरी भी खराब है। मीडिया भी खराब है। ये देश को पीछे ले जा रहा है। हमारी ज्यूडिशरी में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने देश के लिए काम किया है। मीडिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने देश को जगाया है। हमें नेगेटिविटी छोड़नी होगी। संकट को अवसर मे बदलने का भारत के पास आज मौका है। 

ये भी पढ़ेंः लाल किले से पीएम मोदी ने युवाओं, महिलाओं, डिफेंस सेक्टर, विकसित भारत को लेकर क्या-क्या कहा?



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें