राजनाथ सिंह ने Mahajan Imaging & Labs की नोएडा ब्रांच का किया उद्घाटन, रजत शर्मा भी रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नोएडा: नोएडा को अब एक और अत्याधुनिक Diagnostic Centre मिल गया है। Mahajan Imaging & Labs की नई ब्रांच अब उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में भी शुरू हो चुकी है। आज शनिवार को इस नई ब्रांच का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा भी बतौर स्पेशल गेस्ट (विशेष अतिथि) मौजूद रहे। इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडिटोरियम नोएडा सेक्टर -6 में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नोएडा को मिलेगा अत्याधुनिक Diagnostic Centre का लाभ

नोएडा से पहले Mahajan Imaging & Labs के ब्रांच गुरुग्राम और दिल्ली तक ही सीमित थे। लेकिन Mahajan Imaging & Labs ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का दिल्ली-एनसीआर में विस्तार करने का प्लान बनाया।  गुरुग्राम- दिल्ली के बाद नोएडा में भी ब्रांच खुलने से लोगों को इस अत्याधुनिक Diagnostic Centre का लाभ मिल पाएगा।

Mahajan Imaging & Labs

Image Source : PTIMahajan Imaging & Labs की नोएडा ब्रांच के उद्घाटन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य गणमान्य लोग

डॉ. महाजन ने Remarkable काम किया : रजत शर्मा

इस अवसर पर रजत शर्मा ने कहा कि डॉ. महाजन ने Remarkable काम किया है। इलाज करने से पहले  डॉक्टर आजकल कहते हैं कि अगर डॉक्टर महाजन की डायग्नोसिस रिपोर्ट होगी तो ही हम विश्वास करेंगे। महाजन इमेजिंग का MRI होगा तो हम विश्वास कर लेंगे। महाजन एमेजिंग का ट्रस्ट (भरोसा) बढ़ा है। 

रजत शर्मा ने कहा कि बेहतर टेक्नोलॉजी और पर्सनल टच के साथ लोगों में इस Diagnostic Centre  का ट्रस्ट बढ़ा है। नोएडा में ऐसे बहुत से लोग हैं जो रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स हैं या रिटायर्ड फौजी हैं  जिनके लिए यह काफी एक्सपेंसिव सर्विस है, अगर उन्हें फ्री में यह सर्विस मिलेगी तो काफी बेहतर होगा।

35 साल पहले हुई थी Mahajan Imaging & Labs की शुरुआत

Mahajan Imaging & Labs के डॉ. हर्ष महाजन ने बताया कि हमने इस लैब की शुरुआत 35 साल पहले की थी और आज हम इस मकाम तक आ पहुंचे हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर एक व्यक्ति तक हेल्थ केयर सर्विस पहुंचे। बेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ही इमपेथी के साथ काम करना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हमने एडवांस रेडियोलॉजी ज्योनॉमिक्स इमेजिंग एंड लैब्स को एक साथ जोड़ा है ताकी एक ही छत के नीचे सभी टेस्ट और कम समय मे बेहतर रिजल्ट और रिपोर्ट मिल सके।

टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी होगा विस्तार

वहीं Mahajan Imaging & Labs की ऋतु महाजन ने कहा-‘हम आज उत्तर प्रदेश में अपनी पहली ब्रांच खोलने जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम धीरे-धीरे टियर-1 सिटी से टियर-2,टियर-3 सिटी तक भी अपनी सेवा दे सकें। हमें ख़ुशी है कि हम ESHS और CHS कार्ड धारकों से भी जुड़ेंगे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह और रजत शर्मा के अलावा बीजेपी सांसद महेश शर्मा, बांसुरी स्वराज समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

PM म्यूजियम में अटल बिहारी वाजपेयी का AI होलोबॉक्स, रजत शर्मा और रंजन भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें