Last Updated:
Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते का त्योहार है. इस दिन हर बहन अपने भाई से ऐसे गिफ्ट की उम्मीद करती है जो अलग हो और लंबे समय तक यूज हो सके. ऐसे में एक परफेक्ट गिफ्ट सोच पाना किसी भी भाई के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी कंफ्यूजन में है तो यहां आप गिफ्ट के लिए आइडियाज ले सकते हैं.
राखी पर बहन को गिफ्ट देने का रिवाज भले ही पुराना है, लेकिन हर साल भाई के लिए ये गिफ्ट चुनना एक चैलेंज की तरह होता है.लेकिन ध्यान रखें रक्षाबंधन पर गिफ्ट चुनते समय उसकी कीमत से ज्यादा बहन की पसंद और आपकी भावनाएं मायने रखती हैं. इसलिए ऐसा तोहफा चुनें जो उसकी जरूरत, शौक और पर्सनालिटी से जुड़ा हो.
छोटी बहन के लिए स्मार्टवॉच- अगर आपकी बहन स्कूल या कॉलेज में पढ़ती है, तो उसके लिए स्मार्टवॉच अच्छा गिफ्ट हो सकता है. इसमें फिटनेस ट्रैकिंग, अलार्म, कॉल नोटिफिकेशन और दूसरी उपयोगी सुविधाएं मिल सकती हैं. आप उसके बजट और पसंद के हिसाब से रंग और डिजाइन चुन सकते हैं.
बड़ी बहन के लिए हैंडबैग- बड़ी बहन के लिए एक स्टाइलिश हैंडबैग अच्छा विकल्प है. ऐसा बैग चुनें जिसमें रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकें. न्यूट्रल कलर का बैग ऑफिस और कैजुअल दोनों तरह के आउटफिट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शादीशुदा बहन के लिए होम डेकोर आइटम- अगर आपकी बहन की शादी हो चुकी है, तो उसके घर के लिए कोई खूबसूरत डेकोर आइटम दे सकते हैं. जैसे फोटो फ्रेम, टेबल लैंप, पौधा, वॉल डेकोर या सजावटी पीस. यह गिफ्ट उसके घर को और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा.
बहन की पसंद की किताब- अगर आपकी बहन को पढ़ने का शौक है, तो उसकी पसंद की किताब एक अच्छा तोहफा हो सकती है. आप उपन्यास, मोटिवेशनल बुक, कुकिंग बुक या उसकी पसंद के किसी विषय से जुड़ी किताब चुन सकते हैं.
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम- रिश्ते से जुड़ी यादों को गिफ्ट करने से बेहतर क्या हो सकता है? भाई-बहन की बचपन की तस्वीरों वाला पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम एक भावुक और यादगार तोहफा बन सकता है. इसमें आप कोई छोटा-सा मैसेज भी लिखवा सकते हैं.
स्किनकेयर या सेल्फकेयर किट- अगर आपकी बहन को सेल्फ-केयर पसंद है, तो उसकी पसंद के अनुसार स्किनकेयर या ब्यूटी किट दे सकते हैं. गिफ्ट चुनते समय उसकी त्वचा और पसंद का ध्यान रखें. बहुत ज्यादा प्रोडक्ट वाला सेट लेने के बजाय रोजमर्रा में काम आने वाली चीजें चुनना बेहतर है.
बहन के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम- हर गिफ्ट महंगा होना जरूरी नहीं है. आप अपनी बहन को डिनर पर ले जा सकते हैं, साथ में मूवी देख सकते हैं या उसकी पसंदीदा जगह पर घूमने जा सकते हैं. साथ बिताया गया समय अक्सर किसी महंगे तोहफे से ज्यादा यादगार बन जाता है.
August 26, 2026, 12:32 IST








