‘रामायण’ में ‘शूर्पणखा’ के रोल के लिए रकुल प्रीत सिंह ने क्यों भरी हामी? बताई वजह, बोलीं- ‘उसकी कहानी कहीं ज्यादा बड़ी है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। 4000 करोड़ के बजट में बन रही ‘रामायण’ की कास्टिंग को लेकर भी काफी बज है। फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर यश, सनी देओल, साई पल्लवी और अरुण गोविल जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा है और वो हैं ‘शूर्पणखा’ का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह। ‘शूर्पणखा’ के किरदार में रकुल प्रीत सिंह को देखने के बाद जहां कुछ ने एक्ट्रेस की तारीफ की तो वहीं कुछ उनसे इस किरदार को चुनने की वजह पूछ रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर उस वजह का खुलासा किया है, जिसके चलते उन्होंने ये किरदार चुना।

रकुल प्रीत सिंह ने बताई शूर्पणखा का किरदार चुनने की वजह

रकुल प्रीत सिंह से एक फैन ने ‘रामायण’ में ‘शूर्पणखा’ का किरदार निभाने की वजह पूछी, जिस पर रिएक्ट करते हुए अभिनेत्री ने कहा- ‘इस प्यारे से पत्र के लिए धन्यवाद। शूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए मैंने हाँ इसलिए कहा क्योंकि उसमें वही बात थी जिसका आपने ज़िक्र किया – उसका जटिल व्यक्तित्व। इतिहास अक्सर उसे सिर्फ एक घटना के लिए याद करता है, लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है। एक एक्टर के तौर पर, ऐसे किरदार सबसे रोमांचक होते हैं जो हमारी सोच को चुनौती देते हैं। मुझे उम्मीद है कि जब रामायण आएगी, तो दर्शक खुले मन से उसके किरदार को समझेंगे।’

rakul preet singh

Image Source : X/@RAKULPREETरकुल प्रीत सिंह का पोस्ट।

रामायण के ट्रेलर का पाकिस्तान में बजा डंका

‘रामायण’ के ट्रेलर की बात करें तो 30 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसमें सभी कलाकारों की झलक देखने को मिली। लेकिन, सनी देओल ट्रेलर में कहीं नजर नहीं आए, जिसके चलते कई फैंस ने सनी देओल के ट्रेलर में न दिखने को लेकर निराशा भी जाहिर की। ‘रामायण’ के ट्रेलर को पाकिस्तान में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर रणबीर और यश की एंट्री सीन को खूब पसंद किया जा रहा है। पाकिस्तानी यूट्यूबर्स इस 4000 करोड़ी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ की बात करें तो ये फिल्म 2 भागों में रिलीज होगी, पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं रावण के किरदार के लिए फैंस यश की तारीफ करते नहीं थक रहे। अरुण गोविल इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः साम, दाम, दंड, भेद से रावण ने हथियाई थीं 4 चीजें, जिसने बनाया उसे महाबली, ‘रामायण’ के ट्रेलर में दिखी इनकी साफ झलक

Latest Bollywood News





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें