रवि तेजा की हालिया रिलीज़, ‘इरुमुडी’ बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है और भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त शुरुआत की है। 21 अगस्त को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने पहले ही दिन 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और दूसरे दिन ही इसने रफ्तार पकड़ ली। शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी ‘इरुमुडी’ एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा है, जो अपनी इमोशनल कहानी और रवि तेजा की एक्टिंग से दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही। कड़ी टक्कर के बावजूद, इस तेलुगु फिल्म ने भारत में दो दिनों के अंदर ही 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
‘इरुमुडी’ ने दो दिनों में 30 करोड़ का आंकड़ा पार किया
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ‘इरुमुडी’ ने भारत में पहले दिन 15.30 करोड़ (नेट) की शानदार ओपनिंग की और दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को रवि तेजा की फिल्म ने 2,943 शो के साथ 16.10 करोड़ कमाए। इसके साथ ही, भारत में इसकी कुल कमाई 31.40 करोड़ हो गई है। दूसरे दिन, ‘इरुमुडी’ की तेलुगु ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 78.54% रही। फिल्म की सबसे ज़्यादा ऑक्यूपेंसी नाइट शो में 88.31% रही, इसके बाद शाम के शो में 82.85%, दोपहर के शो में 80% और सुबह के शो में 63% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
इरुमुडी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दुनिया भर में हुई कमाई की बात करें तो ‘इरुमुडी’ ब तक 47.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में रवि तेजा के साथ प्रिया भवानी शंकर, स्वासिका विजय, साईकुमार पुदिपेद्दी और अजय घोष अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नवीन येरनेनी और वाई रवि शंकर ने टी-सीरीज फ़िल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। हालांकि, आने वाले वीकेंड पर रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ सहित तमाम फिल्मों के लिए के बड़ी चुनौती बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। ये चुनौती है कन्नड़ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’, जो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में ही सभी भाषाओं में 4 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं।
रवि तेजा का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा आखिरी बार ‘भरथा महासायुलकु विग्न्याप्ति’ में नजर आए थे, जो संक्रांति के दौरान 13 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। इसके बाद 13 मार्च, 2026 को ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई। तिरुमाला किशोर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रवि तेजा के साथ एडिन रोज और आशिका रंगनाथ भी अहम भूमिकाओं में हैं। BMW से पहले रवि तेजा ‘मास जथारा’ (2025) और ‘मिस्टर बच्चन’ (2024) जैसी फिल्मों में नजर आए थे।
ये भी पढ़ेंः शाहरुख, रणवीर, संजय दत्त और ‘रामायण’; ‘आप की अदालत’ में सुपरस्टार यश ने खोले कई राज








