Difference Between Love and Obsession: प्यार एक ऐसा एहसास है जो जीवन में सुकून, भरोसा और अपनापन लेकर आता है. वहीं ओबसेशन यानी जुनून धीरे-धीरे व्यक्ति की मेंटल पीस, सेल्फ कॉन्फिडेंस और आइडेंटिटी को प्रभावित कर सकता है. कई बार दोनों के बीच का अंतर समझना आसान नहीं होता है. शुरुआत में ओबसेशन भी गहरे प्यार जैसा महसूस हो सकता है, लगता है कि जैसे यही इंसान आपके लिए बना है. लेकिन समय के साथ-साथ यह रिलेशन में इनसिक्योरिटी, डर, कंट्रोल और इमोशनली डिपेंडेंट पैदा करने लगता है. अगर आपका रिलेशनशिप आपको खुश करने के बजाय हर समय बेचैन रखता है तो यह जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं को समझें. आइए जानते हैं ऐसे 5 संकेत, जो बताते हैं कि शायद आप प्यार में नहीं, बल्कि बस उनके लिए आपका ओबसेशन है…
1. आपको व्यक्ति से नहीं कल्पना से है प्यार
क्या आप सामने वाले को उसकी वास्तविक पहचान के साथ स्वीकार करते हैं या उसके मन में बनाई गई एक आइडियल इमेज से प्यार करते हैं? अगर आप उसकी कमियों को नजरअंदाज करते हैं, बार-बार सोचते हैं कि एक दिन वह बदल जाएगा या उसे अपनी उम्मीदों के अनुसार देखना चाहते हैं तो यह प्यार नहीं बल्कि एक कल्पना से जुड़ाव हो सकता है. वास्तविकता को स्वीकार करने और स्थिति को समझने के बजाय, आप अपने द्वारा बनाई गई एक कल्पना से जुड़ जाते हैं और आपको लगता है कि यही प्यार है. एक हेल्दी रिलेशन में आप फ्री रहते हैं, खुद से प्यार करते हैं और दुनिया को देखने का नजरिया भी बदल जाता है.
सच्चा प्यार व्यक्ति को जैसा है, वैसा स्वीकार करता है.
2. रिश्ता खुशी से ज्यादा देता है डर
अपने आप से एक सवाल पूछिए, क्या आप इस रिलेशन में खुश हैं या हर समय इसे खोने का डर सताता है? अगर दिनभर यही चिंता रहती है कि वह किसी और को पसंद ना करने लगे, आपको छोड़ ना दे या आपसे दूर ना हो जाए, तो आपकी भावनाएं प्यार से ज्यादा असुरक्षा पर आधारित हो सकती हैं. प्यार में हर दिन जागने के बाद युद्ध का मैदान जैसा महसूस नहीं होता है, डर नहीं होता है, होता है तो केवल एक दूसरे के प्रति समझ का मजबूत होना. रिलेशन की खुशी तब खो जाती है जब व्यक्ति के प्रति ओबसेशन रोमांस के रूप में मुखौटा बन जाता है.
प्यार सुकून देता है, हर पल डर नहीं.
3. आपकी पूरी दुनिया उसी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमने लगी है
क्या आपने अपने शौक, दोस्तों, करियर या खुद के लिए समय निकालना लगभग बंद कर दिया है? अगर आपकी हर प्लानिंग, हर डिसीजन और हर खुशी सिर्फ एक व्यक्ति पर निर्भर हो गई है, तो यह आपके लिए बहुत खतरनाक स्थिति है. आप धीरे-धीरे अपने लिए जीना बंद कर देते हैं क्योंकि उनका जीवन और उनकी खुशी आपके लिए अपने से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है. एक सही रिलेशन में व्यक्तित्व पनपता है, जहां दोनों एक-दूसरे को जानने के लिए प्रयास करते हैं. प्यार आपकी पहचान को मजबूत बनाता है, ना कि आपकी खुद की चीजों को खो देता है. प्यार में आप अपने आपको भी समझते हैं.
स्वस्थ रिश्ते में दोनों लोग अपनी अलग पहचान भी बनाए रखते हैं.
4. रिजेक्शन के बाद भी आप पीछे भागते रहना
अगर सामने वाला साफ तौर पर दूरी बना रहा है, लेकिन आप उसे पाने की कोशिश और तेज कर देते हैं, तो यह ओबसेशन का संकेत हो सकता है. कई बार भावनात्मक दूरी को लोग चुनौती समझ लेते हैं और उसे जीतने की कोशिश में खुद को ही नुकसान पहुंचाते हैं. व्यावहारिक रूप से, रिजेक्शन होने से आपको तुरंत आगे बढ़ने की आवाज मिलनी चाहिए, लेकिन ओबसेशन में आप ठीक इसके विपरीत करते हैं. यह कोई माफिया फिल्म या थ्रिलर फिल्म नहीं है कि आपको हीरो बनकर ही निकलना है, यह असली जिंदगी है और रियल में ऐसी चीजें केवल आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं.
प्यार में सम्मान होता है, जबरदस्ती नहीं.
5. आपका मूड उसी के व्यवहार पर निर्भर
क्या एक मैसेज आने पर आप बेहद खुश हो जाते हैं और रिप्लाई देर से आने पर बेचैन, उदास या गुस्से में आ जाते हैं? आपका मूड उनके व्यवहार के आधार पर आगे-पीछे होता रहता है. अगर आपकी भावनात्मक स्थिति पूरी तरह किसी दूसरे व्यक्ति के व्यवहार से नियंत्रित होने लगी है, तो यह एक बदबूदार, जहरीले और जुनूनी रिश्ते का संकेत हैं. प्यार खुशी देता है, लेकिन ओबसेशन भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कभी ना खत्म होने वाले पैटर्न की ओर ले जाता है.
प्यार जीवन का हिस्सा होता है, पूरी जिंदगी नहीं.
प्यार और जुनून में यही सबसे बड़ा फर्क
सच्चा प्यार आपको बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और मानसिक शांति देता है. वहीं ओबसेशन आपको धीरे-धीरे खुद से दूर कर देता है और आपकी खुशी किसी एक व्यक्ति पर निर्भर हो जाती है.









