Last Updated:
Relationships Advice: पति-पत्नी के बीच कुछ भी बातें छुपी नहीं रहती है. लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट अक्सर कहते हैं कि चाहें पति करोड़ों रुपये दे दें लेकिन कभी भी अपने पति को 5 बातें नहीं बतानी चाहिए. अगर ये बातें बता दी तो जिंदगी भर ये बातें जी का जंजाल बनी रहती हैं. क्योंकि कभी-कभी अति-ईमानदारी रिश्तों में अनावश्यक कड़वाहट और असुरक्षा पैदा कर सकती है. आखिर वे कौन सी बातें हैं, आइए जानते हैं.
हम अक्सर कहते हैं कि पति-पत्नी में भी भला कोई चीज छुपी हुई हो. इसमें कोई शक नहीं कि एक सफल शादी की नींव भरोसे और सच्चाई पर टिकी होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने जीवन के हर छोटे-बड़े राज की किताब खोलकर रख दें. रिलेशनशिप एक्सपर्ट का मानना है कि प्राइवेसी और सीक्रेसी के बीच एक बहुत बारीक रेखा होती है. इस रेखा को हल्का सा भी पार किए तो भविष्य खराब होने लगता है. आइए जानते हैं वो 5 बातें जो एक समझदार महिला को करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद अपने पति को नहीं बतानी चाहिए.
कभी-कभी अपने अतीत की कुछ बातें या मायके की गुप्त बातें साझा करना आपके वर्तमान और भविष्य के सुख को खतरे में डाल सकता है. याद रखिए कुछ बातें ऐसी होती हैं जो एक बार जुबान से निकल जाएं तो उन्हें वापस नहीं लिया जा सकता लेकिन इतने में वह बात आपके पार्टनर के मन में ताउम्र खटास पैदा कर सकती हैं. दिल में हर बात बता देना भले ही ईमानदारी लगे, लेकिन कुछ बातें बताने से बाद में बेवजह झगड़े, गलतफहमियां और मानसिक तनाव आ सकता है. इसलिए कुछ बातों को संभलकर कहना ही बेहतर है.
रिलेशनशिप एक्सपर्ट का कहना है कि शादी से पहले के रिलेशन में अपने पति को कभी नहीं बताना चाहिए. चाहे करोड़ों रुपये का लालच मिले लेकिन कभी भी पुराने अफेयर की बातें अपने पति को नहीं बताना चाहिए. अगर बता दिए तो जिंदगी भर पति के मन शक पैदा हो जाता है. यह शक जिंदगी में कभी नहीं जाता. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भले ही पुराने मामले अब आपकी जिंदगी से जुड़े न हों, लेकिन वो आपके पार्टनर के मन में शक या असहजता पैदा कर सकते हैं. एक बार ऐसे विचार शुरू हो गए तो छोटी बातों पर भी झगड़े हो सकते हैं. इसलिए बेवजह पुराने मामलों को बार-बार बताने के बजाय, मौजूदा रिश्ते पर ध्यान देना ही बेहतर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मां के घर की निजी बातें भी पति को कभी नहीं बताना चाहिए. यह भी परेशानी का कारण बन सकता है. हर परिवार में छोटी-छोटी समस्याएं आम हैं. लेकिन अगर सारी बातें पति से शेयर करें तो दोनों परिवारों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. खासकर गुस्से में कही गई बातें बाद में बड़ी समस्या बन सकती हैं. इसलिए कौन सी बातें बतानी हैं और कौन सी नहीं, ये सोचकर बोलना बेहतर है.
ऑफिस की बातें पूरी तरह घर पर लाना अच्छा नहीं है. नौकरी में होने वाली हर छोटी लड़ाई, टेंशन या सहकर्मियों की बातें घर पर ज्यादा बताने से मानसिक तनाव बढ़ जाता है. कभी-कभी इससे पार्टनर को बेवजह शक भी हो सकता है. खासकर ऑफिस फ्रेंड्स या पर्सनल बातचीत के बारे में ज्यादा बताने से बाद में परेशानी हो सकती है.
हर महिला को अपने पति की तुलना किसी दूसरे मर्द से कभी नहीं करना चाहिए. जैसे कि उसका पति ऐसा है, ऐसा कर रहा है, वह बहुत हैंडसम है, वह ज्यादा पैसा कमाता है. ऐसी बातें अपने पति से कभी न कहें. इससे आपके पति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचता है. दूसरों से तुलना करना, पुरानी गलतियों को बार-बार याद दिलाना, या हरदम आलोचना करना भी रिश्ते को नुकसान पहुंचाता है. गुस्से में बोले गए शब्द कई बार जिंदगी भर याद रह जाते हैं. इसलिए कुछ बोलने से पहले एक बार सोच लेना बहुत जरूरी है.
अपने पति को कभी भी उसके परिवार के किसी सदस्य के बारे में बुराई नहीं करना चाहिए. खासकर उनकी बुराई तो कभी न करें जिनको आपका पति पसंद करता है. इससे पति को बहुत पीड़ा होती है. भले ही वह तत्काल कुछ न कहे लेकिन यह उनके मन में मैल की तरह बैठ जाता है. इसके साथ ही यदि आपकी किसी सहेली ने आप पर भरोसा करके अपनी कोई निजी बात बताई है तो उसे पति के साथ साझा न करें. यह आपके चरित्र की विश्वसनीयता और दोस्ती के मूल्यों के खिलाफ है.
हालांकि इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप सारी बातें छुपा लें. पति-पत्नी के बीच किसी बात में पर्दा नहीं होनी चाहिए. जितनी साफागोई से रहेंगे उतना एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा. भरोसा ही पति-पत्नी के बीच रिश्तों की बुनियाद है. कुछ गिनी-चुनी बातों के अलावा पति से कोई बात छुपानी नहीं चाहिए. यदि आप सच्चे मन से अपने पति से प्यार करती हैं तो कोई भी बात छुपा सकती ही नहीं है. हां, रिश्तों को बचाने के लिए और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए एक-आध बातों को छुपाना जरूरी है.








