ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में इस मामले में बन गए नंबर-1 विकेटकीपर बल्लेबाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल के मैदान पर खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे जिसमें देवदत्त पडिक्कल शतक पूरा करने के बाद 131 रन बनाकर नाबाद थे तो वहीं ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे थे। पहले दिन के आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी पारी का जब पहला छक्का लगाया तो वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज घर के बाहर सबसे ज्यादा छक्के वाले विकेटकीपर बन गए जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ने का काम किया।

पंत ने अपने नाम दर्ज की बड़ी उपलब्धि

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें हैं जिसमें एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी शामिल है। पंत ने पहले दिन के खेल में अपनी 27 रनों की पारी में काफी शानदार खेल दिखाया है, जिसके बाद अब फैंस को उनसे दूसरे दिन इसे बड़े स्कोर में बदलने की उम्मीद रहने वाली है। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी में तीन चौके लगाने के साथ एक छक्का भी लगाया। इसी के साथ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में विरोधी टीम के घर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ पंत का यह विदेशी सरजमीं पर 34वां टेस्ट मुकाबला है जिसमें वह 60वीं पारी में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब तक 57 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 56 छक्कों के साथ अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं।

विदेशी सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

  • ऋषभ पंत (भारत) – 57 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 56 छक्के
  • एमएस धोनी (भारत) – 37 छक्के
  • क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 18 छक्के
  • रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) – 16 छक्के

अब पंत सिर्फ इस मामले में बेन स्टोक्स से हैं पीछे

टेस्ट क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के नाम पर है, जिन्होंने घर के बाहर 64 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 122 पारियों में बल्लेबाजी की और 69 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। ऋषभ पंत अब इस लिस्ट में 57 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर गए हैं, ऐसे में पंत के पास 13 छक्के लगाकर स्टोक्स को पीछे छोड़कर यहां पर नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंचने का शानदार मौका रहने वाला है।

विरोधी टीम के घर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 69 छक्के
  • ऋषभ पंत (भारत) – 57 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 56 छक्के
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 51 छक्के
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 45 छक्के

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की निकल गई सारी हेकड़ी, बांग्लादेशी टीम इतिहास रचने के बेहद करीब

यशस्वी जायसवाल ने जो किया, वो तो अनोखा है, 30 मैच 30 मैदान और 32 पर आउट

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें