SBI में 6 महीने की FD में कितना मिल रहा है ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है खास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज देता है। खास बात यह है कि 60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है। अगर आप SBI में 6 महीने की FD कराने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इस अवधि पर बैंक कितना ब्याज दे रहा है। FD में पैसा तय अवधि के लिए जमा किया जाता है और मैच्योरिटी पर ब्याज समेत रकम वापस मिलती है।

12 महीने की FD पर SBI कितना ब्याज दे रहा है?

भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को 6 महीने की FD पर अलग-अलग उम्र के ग्राहकों को अलग ब्याज दे रहा है। बैंक 59 साल तक की उम्र वाले ग्राहकों को 6 महीने की FD पर 5.65 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। 60 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को बैंक 6 महीने की FD पर 6.15 फीसदी ब्याज दे रहा है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है। वहीं, 80 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले सुपर सीनियर सिटीजन को 6 महीने की FD पर 6.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।

SBI की FD पर ब्याज दरें

Image Source : OFFICIAL WEBSITESBI की FD पर ब्याज दरें

3 करोड़ रुपये तक की FD पर लागू

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि वाली FD के लिए लागू हैं। FD कराने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दर और नियम जरूर जांच लें, क्योंकि बैंक समय-समय पर दरों में बदलाव कर सकते हैं।

SBI ने आखिरी बार ब्याज दरों में कब किया था संशोधन?

SBI ने अपनी FD ब्याज दरों में आखिरी बार दिसंबर 2025 में बदलाव किया था। इसके बाद से बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में कोई बड़ा संशोधन नहीं किया है। यानी दिसंबर 2025 के बाद से SBI की FD ब्याज दरें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में अगर आप SBI में FD कराने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो मौजूदा ब्याज दरों को जरूर चेक कर लें। बैंक समय-समय पर अपनी FD दरों में बदलाव करता है, इसलिए निवेश करने से पहले नई दरों और अलग-अलग अवधि के विकल्पों की जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- SBI या PNB, 2 साल की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? चेक करें लेटेस्ट ब्याज दरें



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें