SBI ने FD की ब्याज दरें बदलीं, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट्स, जानें अब कितना मिलेगा रिटर्न?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

अगर आप अपना पैसा SBI की FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में लगाने की सोच कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ₹3 करोड़ और उससे ज्यादा की बल्क टर्म डिपॉजिट पर कुछ अवधि के लिए ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक की नई ब्याज दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं। हालांकि, हर अवधि की FD पर ब्याज कम नहीं किया गया है। कुछ लंबी अवधि की बड़ी FD पर ब्याज दर पहले की तरह ही रखी गई है।

SBI ने ₹3 करोड़ या उससे अधिक की FD पर 7 दिन से 179 दिन की अवधि के लिए ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इसका मतलब है कि इस अवधि में नई FD कराने वाले ग्राहकों को पहले की तुलना में कम ब्याज मिलेगा। छोटी अवधि में बड़ी रकम जमा करने वाले ग्राहकों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है। इसलिए FD कराने से पहले नई दर जरूर जांच लें।

180 से 210 दिन की FD पर भी कटौती

बैंक ने 180 दिन से 210 दिन की अवधि वाली FD पर भी ब्याज दर घटाई है। इस अवधि के लिए ब्याज में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 प्रतिशत की कमी की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 211 दिन से लेकर 10 साल तक की FD की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इन अवधि वाली जमाओं पर पहले वाली ब्याज दरें ही लागू रहेंगी।

SBI में 3 करोड़ से ज्यादा की FD ब्याज दरें














अवधि सामान्य जनता के लिए पुरानी दरें सामान्य जनता के लिए नई दरें वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुरानी दरें वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई/संशोधित दरें
7 दिन से 14 दिन 4.50% 4.25% 5.00% 4.75%
15 दिन से 45 दिन 5.00% 4.75% 5.50% 5.25%
46 दिन से 179 दिन 5.10% 4.85% 5.60% 5.35%
180 दिन से 210 दिन 5.60% 5.50% 6.10% 6.00%
211 दिन से 1 वर्ष से कम 5.60% 5.60% 6.10% 6.10%
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम 6.25% 6.25% 6.75% 6.75%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम 6.15% 6.15% 6.65% 6.65%
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम 6.00% 6.00% 6.50% 6.50%
5 वर्ष और 10 वर्ष तक 6.00% 6.00% 6.50% 6.50%
SBI की FD की नई ब्याज दरें

Image Source : SBI OFFICIAL WEBSITESBI की FD की नई ब्याज दरें

सीनियर सिटीजन की FD पर भी असर

SBI के इस बदलाव का असर वरिष्ठ नागरिकों की FD पर भी पड़ेगा। 7 दिन से 179 दिन की अवधि पर सीनियर सिटीजन की ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत और 180 से 210 दिन की अवधि पर 0.10 प्रतिशत की कटौती की गई है। वहीं 211 दिन से 10 साल तक की अवधि वाली FD पर वरिष्ठ नागरिकों की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पुरानी FD रिन्यू कराने वालों को भी ध्यान देना होगा

नई दरें सिर्फ नई बल्क FD पर ही नहीं, बल्कि मैच्योर होने वाली FD के रिन्यूअल पर भी लागू होंगी। इसलिए अगर आपकी बड़ी रकम वाली FD जल्द मैच्योर होने वाली है और आप उसे दोबारा जमा कराने की योजना बना रहे हैं, तो रिन्यूअल के समय लागू ब्याज दर जरूर चेक करें।

समय से पहले पैसा निकालने पर 1% पेनल्टी

SBI ने बल्क डिपॉजिट के पैसे समय से पहले निकालने के नियम भी स्पष्ट किए हैं। सभी अवधि की बल्क FD को समय से पहले तोड़ने पर 1 प्रतिशत की पेनल्टी लागू होगी। यह नियम नई जमा और रिन्यू होने वाली FD दोनों पर लागू है।

यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, 10 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा MCLR



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें