IIT बॉम्बे में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मुंबई: IIT बॉम्बे में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने आत्महत्या की है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई की रात सूचना प्राप्त हुई कि आईआईटी बॉम्बे, पवई परिसर के हॉस्टल नंबर 04 के कमरा नंबर G-4147 में रहने वाले सेकंड ईयर के मटेरियल साइंस के छात्र सोहिल राजकुमार सांगवान (20 वर्ष) ने अपने हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से बेडशीट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 194 के तहत एडीआर (ADR) क्रमांक 83/2026 दर्ज किया गया है। मृत्यु के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था छात्र

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक स्टूडेंट राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था। उसकी चैट्स से पुलिस को जानकारी मिली कि वह पारिवारिक समस्याओं और अपने रिश्ते में भी मुश्किल दौर से गुज़र रहा था।

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उसके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच कर रही है।

अगस्त 2025 में भी छात्र ने की थी सुसाइड

अगस्त 2025 में भी आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले एक छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक लड़का मेटा साइंस चौथे वर्ष में था और 26 साल का था। उसने रात लगभग ढाई बजे हॉस्टल की छत से छलांग लगाई थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रोहित सिन्हा के रूप में हुई थी। वह दिल्ली का रहने वाला था। पुलिस को छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। बता दें कि ये चौंकाने वाली बात है कि जनवरी 2024 से अगस्त 2025 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में पढ़ने वाले 13 छात्रों ने आत्महत्या की हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चार आत्महत्याएं आईआईटी खड़गपुर में की गईं।

बता दें कि छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और ये समाज के लिए चिंता का विषय है। पैरेंट्स को भी अपने बच्चों पर फोकस करने की जरूरत है।

इससे पहले महाराष्ट्र में एक युवती ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। उसने लिखा था कि ‘मम्मी-पापा माफ कर देना, आप जो जिंदगी देना चाहते थे, वो मैं नहीं कर पाई।’

ये भी पढ़ें-

‘दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं’, पेपर लीक से आहत आकांक्षा ने लगाई फांसी; सुसाइड नोट पढ़कर रो पड़े माता-पिता



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें