Security Guard Video, Security Person Lunch Video : सिक्योरिटी गार्ड ने दिखाया ऑफिस में कैसा खाना मिलता है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले सस्ते भोजन की एक झलक लोगों के साथ शेयर की है। इस वीडियो ने कई लोगों को इंप्रेस किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि उसे मात्र 10 रुपये में दोपहर का भोजन मिलता है और दर्शक भोजन की वैरायटी और कीमत दोनों की प्रशंसा कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thenameisanand01 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, “कंपनी का लंच सिर्फ 10 रुपये में।” क्लिप में आनंद कहते हैं, “तो दोस्तों, आ गया कंपनी का खाना। हमारी कंपनी सिर्फ ₹ 10 लेती है। लंच का टाइम हो रहा है। चलो देखते हैं कंपनी ने आज क्या भेजा है।” इसके वे भोजन से भरा एक प्लास्टिक बैग खोलते हुए, वह पापड़, करेले का भुजिया, सब्जी, प्याज़, चावल और दाल दिखाते हैं। वह आगे कहते हैं, “बाहर यही खाना ₹50 से ₹100 का मिलता है। यहां सिर्फ ₹10।”  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद वीडियो पर कमेंट सेक्शन में काफी प्रतिक्रियाएं आईं। जहां कई लोगों ने कंपनी के किफायती लंच की सराहना की, वहीं कुछ लोगों का मानना ​​था कि भोजन को प्लास्टिक बैग के बजाय कंटेनर में पैक किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “कंपनी को पैकेजिंग में थोड़ा बदलाव करना चाहिए।”


दूसरे यूजर ने पूछा कि, “कौन सी कंपनी?”

तीसरे यूजर ने लिखा कि, “भाई, मुझे भी नौकरी दिला दो अपने साथ।”

एक यूजर ने लिखा, “मजा आ गया ये खाना देखकर। मुझे दाल, चावल और करेले की भुजिया बहुत पसंद है। भाई, आप बहुत अच्छे वीडियो बनाते हो। आप कहां से वीडियो बनाते हो? लव यू, मेरा भाई।” 

एक यूजर ने लिखा, “कंपनी के मालिक को भगवान आशीर्वाद दें।”

एक यूजर ने टिप्पणी की, “यह बहुत अच्छी बात है कि आपकी कंपनी भोजन उपलब्ध कराती है, लेकिन इसे प्लास्टिक की थैलियों में क्यों परोसा जाता है? क्या इसे लंच बॉक्स में पैक नहीं किया जा सकता?” 

एक कमेंट में लिखा था, “एक आदमी अपने परिवार के लिए सब कुछ कर सकता है।”

एक अन्य यूजर ने कहा, “स्वस्थ रहो, मस्त रहो। आनंद करो।”

गौरतलब है कि, इससे पहले भी एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने बताया था कि वो उसी कॉलेज में गार्ड बन गया जहां से उसने पढ़ाई की थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

Video : ‘दिल पे ज़ख्म खाते हैं..’ गार्ड की सुरीली आवाज का दीवाना हुआ सोशल मीडिया, मिले लाखों व्यूज 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें