38 की उम्र तक नहीं सजा सेहरा, अचानक चमकी किस्मत से जगी आस; खदान में मिला 16.96 कैरेट का हीरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पन्ना: ​मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिले के सरकोहा गांव में 7 गरीब मजदूरों की किस्मत रातों-रात बदल गई। दरअसल, इन मजदूरों को खेत की खदान से पड़े हुए चाल के ढेर में 16.96 कैरेट का हीरा मिला है। हीरे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह अत्यंत दुर्लभ ‘जेम क्वालिटी’ हरे कलर का हीरा है।

जायजा लेते समय मिला हीरा

बताया जा रहा है कि ये मजदूर बारिश के दौरान आपसी चर्चा करते हुए खदान की चाल का जायजा लेने पहुंचे थे। साल 2024 में पट्टा धारक अखिलेश पाल की नजर जब मिट्टी के बीच चमचमाते इस रत्न पर पड़ी, तो मजदूरों के सालों के संघर्ष का अंत हो गया। वहीं अब हीरा मिलने के बाद पार्टनरों में खुशी का माहौल है। सभी ने अपने सपने पूरे करने की बात कही है। 

अविवाहित पार्टनर करेंगे शादी

जानकारी के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते 30 से 38 वर्ष की उम्र तक अविवाहित रहे तीन साथियों संतोष, शर्मन और अरुण का घर अब जल्द बसेगा। नियम के मुताबिक सरकारी नीलामी से मिलने वाली पूरी राशि सातों पार्टनरों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी। बताया जा रहा है कि 2024 में पट्टा जारी हुआ था, लेकिन कुछ चाल बच जाने के कारण ये लोग हीरे की तलाश कर रहे थे और आज सफलता हाथ लग गई है।

बच्चों की बेहतर शिक्षा का सपना होगा पूरा

आपको बता दें कि मजदूरों ने इस पैसे से कच्चे छप्परों को पक्का बनाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा और शादी कर देने की योजना बनाई है। ​हीरे को शासकीय हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया गया है, जहां से नीलामी के बाद रॉयल्टी काटकर बाकी रकम सीधे मजदूरों के खातों में भेजी जाएगी। अब ये हीरा भी नीलामी में रखा जायेगा जो हीरा व्यापारियों के लिए आकर्षक का केंद्र रहेगा।

परिवार में खुशी का माहौल

अब इस हीरे के पार्टनर मालिक काफी खुश नजर आ रहे हैं। खदान के पट्टा धारक अखिलेश पाल के अनुसार, बारिश के दौरान खदान का निरीक्षण करते समय मिट्टी के बीच चमकती हुई यह बेशकीमती धरोहर दिखाई दी। हीरे की पुष्टि होने के बाद मजदूरों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। (इनपुट- अमित सिंह राठौड़)

यह भी पढ़ें-

स्कूल बस ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, 13 घायल, एक की मौत; सामने आया CCTV फुटेज



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें