SCO बैठक के बाद पाक की शर्मनाक हरकत, एडिटेड फोटो एक्स पर पोस्ट की, पीएम मोदी की फोटो हटाई, बाद में ओरिजिनल की शेयर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

नई दिल्ली: अपनी आदत के मुताबिक पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चल रही एससीओ बैठक के बाद पाकिस्तान एक बार फिर शर्मनाक हरकत की। पाकिस्तान प्राइम मिनिस्टर ऑफिस के एक्स हैंडल पर एडिटेड फोटो पोस्ट की गई जिसमें नरेंद्र मोदी की फोटो हटा दी गई थी। फोटो में एसएसीओ के सभी राष्ट्राध्यक्षों की तस्वीर नहीं थी। इस तस्वीर से एक बार फिर पाकिस्तान की खुलकर सामने आ गई। 

दरअसल, परंपरा के मुताबिक एससीओ बैठक के बाद एक फोटो सेशन होता है जिसमें सभी राष्ट्राध्यक्ष एक साथ फोटो खिंचवाते हैं। पीएम मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल से वह पूरी तस्वीर पोस्ट की जबकि पाकिस्तान पीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को हटा दिया और एडिटेड फोटो पोस्ट कर दी।

किरकिरी के बाद शहबाज शरीफ ने शेयर की ओरिजिनल फोटो

एडिटेड फोटो को लेकर सोशल मीडिया में पाकिस्तान का काफी किरकिरी हुई। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओरिजिनल फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में पीएम मोदी समेत अन्य वैश्विक नेता साथ दिखाई दे रहे हैं, जो एससीओ बैठक में शामिल हुए।

SCO बैठक की ओरिजनल फोटो

Image Source : REPORTER INPUTSCO बैठक की ओरिजनल फोटो

इससे पहले पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई थी। पीएम मोदी ने  कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) को आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने और उसे मिलने वाली वित्तीय मदद रोकने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा तथा आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। मोदी ने कहा, ”हमें आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के साथ-साथ उसे मिलने वाली वित्तीय मदद को भी रोकना होगा।” उन्होंने कहा, ”हमें एक स्वर में कहना होगा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।”

वहीं पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध की ओर भी इशारा किया और कहा कि  युद्ध के मैदान में किसी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता तथा दुनिया के सभी युद्ध एवं संघर्ष का हल संवाद एवं कूटनीति के जरिये निकाला जाना चाहिए। मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि संपर्क बढ़ाने वाली परियोजनाओं में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी को चीन के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ की ओर परोक्ष संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़े:

SCO समिट में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बात, सामने आया Video



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें