यूपी में ओवैसी की पार्टी को झटका! कांग्रेस में शामिल हुए AIMIM के सीनियर नेता आसिम वकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के सीनियर नेता सैयद आसिम वकार आज (बुधवार को) कांग्रेस में शामिल हो गए। आसिम वकार ने कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चीफ इमरान प्रतापगढ़ी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

AIMIM और उससे पहले सपा में रह चुके हैं आसिम वकार

बता दें कि आसिम वकार, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में लंबे वक्त से एक्टिव थे और यूपी में पार्टी की मुखर आवाज थे। वह काफी वक्त से AIMIM में राष्ट्रीय प्रवक्ता का रोल निभा रहे थे। आसिम वकार, AIMIM से पहले समाजवादी पार्टी में थे। हालांकि, कांग्रेस में शामिल होकर आसिम वकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका दे दिया है।

जमीन पर कांग्रेस से ही लड़ रही है AIMIM

कांग्रेस में शामिल होने के बाद आसिम वकार ने कहा, “भारत में रहने वाले और देश से प्यार करने वाले सभी लोगों का लक्ष्य बीजेपी को हटाकर एक सेक्युलर पार्टी की सरकार बनाना है। हालांकि, जब मैं AIMIM के साथ था, तो ऊपर के नेतृत्व से तो ऐसा लगता था कि हम बीजेपी से लड़ रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही थी। असल में लड़ाई हमेशा कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ लड़ी जा रही थी।”

आसिम ने हुमायूं कबीर पर भी साधा निशाना

आसिम वकार ने आगे कहा कि मुझे यह मंजूर नहीं था, इसलिए मैं अब कांग्रेस में शामिल हो गया हूं। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर नाम के एक नेता हैं, जिनके ऊपर मैंने बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगाया था। एक स्टिंग ऑपरेशन से इसकी पुष्टि भी हो गई। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद, हम इस बात की जांच करेंगे कि यह पैसा किसने दिया और कहां गया।

2027 में सपा के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी में कांग्रेस

गौरतलब है कि कांग्रेस, सपा के साथ मिलकर यूपी की सत्ता में वापसी करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीतने की कोशिश कर रही है। इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस 399 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ दो विधानसभा सीटें ही जीत पाई थी। जबकि AIMIM, 2022 में शून्य पर सिमट गई थी। AIMIM अब मुस्लिम वोटों को एकजुट करने और बिहार चुनाव 2025 जैसा प्रदर्शन दोहराने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ, यूपी AIMIM चीफ शौकत अली साफ कर चुके हैं कि किसी ने BJP की ‘B’ टीम कहा तो कार्यकर्ता जूते से मारेंगे।

(इनपुट- ANI/भाषा)

ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: अखिलेश के सामने कितनी सीटों का ऑफर रखेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार का डर दिखाकर कैसे करेगी अलायंस? पढ़ें AIMIM के UP चीफ से बातचीत



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें