शुभमन गिल ने मानव सुथार के लिए की बड़ी भविष्यवाणी, बताया गॉल टेस्ट में किस वजह से था दबाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को जो गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया उसको 165 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया को इस मैच में जीत दिलाने में दो खिलाड़ियों ने काफी अहम भूमिका अदा की जिसमें एक नाम बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार का तो दूसरा देवदत्त पडिक्कल का नाम शामिल है। सुथार ने गॉल टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट हासिल किए जिसमें वह श्रीलंकाई टीम की दूसरी पारी में पंजा खोलने में भी कामयाब रहे। मानव सुथार के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी जिसमें उनका मानना है कि वह भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं। वहीं गिल ने यह भी बताया कि गॉल टेस्ट में मौसम को लेकर थोड़ा दबाव था कि मैच हो पाएगा या नहीं।

वह बहुत होनहार खिलाड़ी लगते हैं

गॉल टेस्ट मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल से जब मानव सुथार के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर भी खेला था तो भी उस मैच में काफी अच्छा किया था। वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और ऐसे कि काफी लंबे समय तक भारतीय टीम की तरफ से खेल सकते हैं। वहीं गिल ने पडिक्कल की तारीफ भी करते हुए कहा कि सेंचुरी बनाना जरूरी है, लेकिन उसके बाद उसने जिस तरह से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और शतक को बड़े स्कोर में बदला वह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था। वहीं दूसरी पारी में भी पडिक्कल ने जिस तरह से वह खेला और स्पिनर्स पर हावी रहा, वह देखने लायक था।

मौसम के चलते कुछ दबाव जरूर था

पहले टेस्ट मैच के दौरान बारिश के चलते पहले चार दिनों के खेल में बारिश के चलते काफी खलल देखने को मिला। इसको लेकर कप्तान शुभमन गिल ने यह माना कि मौसम को लेकर हम पर थोड़ा दबाव था कि मैच हो पाएगा या नहीं क्योंकि हम एक अच्छी पोजीशन पर थे। लेकिन मुझे लगता है कि टीम ने इस स्थिति को काफी बेहतर तरीके से संभाला। दूसरी पारी जल्दी सिमटने को लेकर गिल ने कहा कि हमारी कोशिश तेजी से रन बनाने की थी ताकि हमें अधिक ओवर्स गेंदबाजी करने का मौका चौथी पारी में करने को मिले। इसलिए मुझे बल्लेबाजी को लेकर अधिक चिंता नहीं है। WTC के नजरिए से यह जीत काफी अहम थी क्योंकि हमारा आखिरी गोल ही फाइनल में पहुंचना है और टेस्ट क्रिकेट में कोई भी जीत आसानी से नहीं मिलती है।

ये भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा ने अगले ही दिन की भूल सुधार, धनंजय डिसिल्वा का नहीं छूट रहा 5 का साथ

यशस्वी जायसवाल का गजब माइंडगेम, IPL का लालच देकर डिकवेला को उकसाया, फिर प्रसिद्ध कृष्णा को मिला विकेट

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें