बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अब अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अर्चना और एक्टर परमीत सेठी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर व्लॉग बनाते हैं। उनके दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड्स योगिता और समीक्षा भी अब इनके व्लॉग का हिस्सा होती हैं। हाल ही में अर्चना और परमीत के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली वेकेशन पर गए थे। दोनों ने अपनी वेकेशन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इसका एक व्लॉग भी यूट्यूब पर अपलोड किया था। अपने बाली ट्रिप के दौरान आयुष्मान और समीक्षा ने सभी के लिए तोहफे भी लिए। इस बीच सोशल मीडिया पर परमीत सेठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष्मान अपने पिता के साथ ऐसा मजेदार प्रैंक करते हैं कि उनका रिएक्शन देखने लायक होता है।
परमीत सेठी को समीक्षा-आयुष्मान का तोहफा
बाली वेकेशन के दौरान आयुष्मान और समीक्षा ने लुवाक कॉफी भी ट्राई की, जो आम कॉफी की तरह नहीं बनती, बल्कि सिवेट नाम के जानवर द्वारा खाए गए कॉफी बीन्स उसके मल से निकलते हैं। इसके बाद इस कॉफी को साफ किया जाता है और प्रोसेस करके तैयार की जाती है। समीक्षा कहती हैं कि अंकल (परमीत सेठी) कॉफी के काफी शौकीन हैं। इसलिए आयुष्मा अपने पिता के लिए दुनिया की सबसे मशहूर और मंहगी लुवाक कॉफी लेकर आए। उन्होंने परमीत सेठी को कॉफी पीने के लिए दी, लेकिन इस दौरान ये नहीं बताया कि ये कॉफी कैसे बनी है।
परमीत सेठी ने पी लुवाक कॉफी
जैसे ही परमीत सेठी ने कॉफी की, वह इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। वह कहते हैं कि इस कॉफी का टेस्ट काफी अच्छा है। जैसे ही कॉफी खत्म हुई, आयुष्मान उन्हें कॉफी की असली कहानी बताते हैं, जिसे सुनते ही परमीत चौंक गए। जैसे ही परमीत सेठी को पता चला कि ये किसी जानवर की पॉटी से बनी कॉफी है, उनका चेहरा देखने लायक था। हैरान होकर परमीत सेठी कहते हैं- ‘पीने के बाद बता रहे हो यार! तभी तुम दोनों इतना हंसते हुए मेरे पास आए थे। कॉफी तो मुझे अच्छी लगी, लेकिन सच पता चलने के बाद अब मुझे घिन आ रही है।’
बाली वेकेशन पर आयुष्मान-समीक्षा ने ली क्लीनजिंग बाथ
पिछले दिनों ही आयुष्मान सेठी ने गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली वेकेशन का व्लॉग शेयर किया था, जिसमें दोनों फेमस एम्पुल टेंपल में क्लींजिंग बाथ लेते दिखे थे। बाली पहुंचने पर आयुष्मान और समीक्षा ने मंदिर में पूजा-अर्चुना की और फिर क्लीनजिंग बाथ भी लिया। इसी के साथ दोनों ने अपने सब्सक्राइबर्स को बाली की सैर कराई और हर जगह की खासियत भी बताते दिखे। उन्होंने क्लीजिंग बाथ के बारे में बात करते हुए बताया कि ये एक प्योरिफिकेशन रिचुअल है, जिसमें 13 फाउंटेन के नीचे नहाना होता है और हर फाउंटेन से विश मांगी जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः ‘बोल बच्चन’ के बाद भी 10 साल तक नहीं मिला एक भी ऑफर, अर्चना पूरन सिंह ने बयां किया बॉलीवुड का कड़वा सच









