ट्राई सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को लगा झटका, 11 T20I मैच खेलने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

28 अगस्त से साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच टी20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेसन स्मिथ जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे, वो इस ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। वह मांसपेशियों में खिंचाव यानी ‘एडक्टर मसल स्ट्रेन’ की वजह से इस सीरीज से बाहर हुए हैं।

वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं स्मिथ

साउथ अफ्रीका के लिए 11 T20I और 3 वनडे खेल चुके जेसन स्मिथ इस ट्राई सीरीज के लिए अफ्रीकी टीम का अहम हिस्सा थे। सेलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए कई नए और युवा प्लेयर्स को मौका दिया है, जिनमें स्मिथ थोड़े अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। फिलहाल उनकी चोट की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि वह 9 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे (ODI) सीरीज में खेल सकेंगे या नहीं।

T20I में अब तक कैसा रहा है स्मिथ का प्रदर्शन

जेसन स्मिथ के T20I आंकड़े की बात करें तो उन्हें अभी तक 11 मैचों में खेलने का मौका मिला है। वहां वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक 10 पारियों में 20.66 की औसत से 124 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 119.23 का रहा है। इस फॉर्मेट में वह एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

हाल के दिनों में चोटिल होने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों में स्मिथ तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और सेनुरन मुथुसामी कमर में जकड़न की वजह से बांग्लादेश ‘ए’ के खिलाफ साउथ अफ्रीका ‘ए’ टीम के लिए नहीं खेल पाए थे। नामीबिया सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम 25 अगस्त को विंडहोक के लिए रवाना होगी। सीरीज का पहला मैच 28 अगस्त को नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जेनसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायेन

यह भी पढ़ें 

शुभमन गिल से आगे निकले ऋषभ पंत, टॉप 10 में पहुंचने के बेहद करीब

यशस्वी जायसवाल को सुनाई आईसीसी ने कड़ी सजा, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी लपेटे में आया

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें